फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kisan Force members submitted memorandum to DM regarding various demands

विभिन्न मांगों को लेकर किसान फोर्स के सदस्यों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 23 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kisan Force members submitted memorandum to DM regarding various demands
विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जाते किसान फोर्स के सदस्य। - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर पंचायत रतसर के विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान फोर्स के सदस्यों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नगर पंचायत की अभी नींव रखनी बाकी है। इसके पूर्व अब तक कोई स्थाई अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो सकी। बीते वर्ष जल निकासी के लिए बड़े नाले का निर्माण एवं महिलाओं के लिए शौचालय युक्त आवास की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया था। धरना-प्रदर्शन के दौरान हम लोगों को आश्वासन मिला था कि सभी मांगे पूरी की जाएगी। लेकिन अब तक हम लोगों की एक भी मांग पूरी नहीं की गई। उन्होंने मांग किया कि जल निकासी के लिए बड़े नाले का निर्माण कार्य बरसात से पूर्व किया जाए। रतसर कस्बा स्थित बीका भगत पोखरे का रूका हुआ सौंदर्यीकरण का कार्य अबिलंब शुरू किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजन एवं ड्रीम प्रोजेक्ट शौचालय का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में अखिलेश सिंह, मुरली मनोहर सिंह, लालू पासवान, प्रभावती देवी, चांदमुनि, माया देवी, देवेंद्र यादव, संजय सिंह, छोटेलाल यादव, गोरख यादव, दयाराम, उमाशंकर सिंह, वीरेंद्र भारती, राजा राम, नीतू राजभर, अच्छेलाल यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed