फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kisan Force laid siege to EO

Ballia News: किसान फोर्स ने किया ईओ का घेराव

Mon, 12 Dec 2022 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Kisan Force laid siege to EO
रतसर। नगर पंचायत में साफ़-सफाई और सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए सोमवार को किसान फोर्स ने ईओ कार्यालय का घेराव किया। पूर्व सूचना के बावजूद ईओ के समय पर न पहुंचने से आक्रोशित किसान फोर्स की महिला विंग ने ईओ वापस जाओ के नारे लगाए।
विज्ञापन

ईओ के आने पर पत्रक के माध्यम से मांग की गई कि सफाई कार्य नियमित किए जाएं। आरोप लगाया कि चार दर्जन से अधिक सफाईकर्मियों की तैनाती के बावजूद नगर में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं। किसान फोर्स ने मांग की कि नगर में कचरा प्रबंधन में विलंब न हो। नालियों-नालों का पक्कीकरण कर सीवरेज सिस्टम्स को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन

गलियों एवं ग्रामीण अंचल की सड़कें आरसीसी या खड़ंजा हो। नाली को नालों तथा नालों को जलगाहों से जोड़कर पानी का निकास हो। जल संरक्षण के लिए गड़ही तालाबों को प्राकृतिक ढांचा मिले। ईओ सीमा राय ने पत्रक लेकर साफ सफाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर किसान फोर्स के संस्थापक अखिलेश सिंह, देवेंद्र यादव सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed