फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kill Corona Campaign: 25 teams set out in the city, the District Magistrate left

%किल कोरोना% अभियान: शहर में निकली 25 टीमें, जिलाधिकारी ने किया रवाना

Mon, 20 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kill Corona Campaign: 25 teams set out in the city, the District Magistrate left
बलिया। बलिया शहर को कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए तीन दिन तक चलने वाले किल कोरोना अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सोमवार को किया। उन्होंने इसके लिए बनाई गई 25 टीमों को कलेक्ट्रेट सभागार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी टीमें जरूरी दवाओं की किट, पीपीई व रैपिड किट से लैस रहेंगी।
विज्ञापन

रवाना करने से पहले जिलाधिकारी ने सभी टीम के सदस्यों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह तीन दिन का अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें यदि हमने मिलकर गंभीरता के साथ कार्य किया तो सुखद परिणाम सामने आएंगे। रैपिड किट के जरिए जांच होगी और रिपोर्ट तुरंत मिल जाएगी। करीब दस दिन पहले शहर में डोर-टू-डोर सर्वे हुआ, जिसमें तरह-तरह के लोग चिह्नित हुए। उनकी सैम्पलिंग पर विशेष जोर होगा। संभावना जाहिर की जा रही है कि किल कोरोना अभियान में ज्यादा से ज्यादा पॉजिटिव मरीज निकल कर सामने आएंगे। इसलिए एक ही बार में अधिक से अधिक मरीजों को आइसोलेट करने की पूरी तैयारी कर ली गयी है। पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि बंदी के दौरान ही इस एक्सरसाइज को करने का मौका है। यही फाइनल एक्सरसाइज होगी। अगर यह सफल हो गया तो शहर में कोरोना पर हम काबू कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed