फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   keshav maurya ne manga vote

खुद का और सम्मान का वास्ता देकर केशव ने मांगे वोट

Sun, 26 Feb 2017 07:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 26 Feb 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
keshav maurya ne manga vote
BJP LOGO
मैं यहां सिर्फ सुरेंद्र सिंह को ही जिताने नहीं आया हूं। बल्कि सपा और बसपा की जमानत जब्त कराने आया हूं। यहां सुरेंद्र सिंह को नहीं केशव प्रसाद मौर्य को प्रत्याशी मानकर मतदान करें। यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बैरिया विधानसभा क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल तालिबपुर के मैदान पर रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। 
विज्ञापन



केशव मौर्य ने कहा कि मैं यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगने आया हूं। आप लोगों से कर्ज भी मांगने आया हूं, जिसे समय के साथ ब्याज सहित वापस करूंगा। भाजपा सरकार बनते ही आजम खा के गुंडे जेल में होंगे। अगर अन्नदाता किसान परेशान होगा तो देश भूखा मर जाएगा। इसलिए सरकार बनते ही हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे।
विज्ञापन



अखिलेश सरकार के भ्रष्टाचारों की जांच कराई जाएगी। प्रतिभाओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। केंद्र में मोदी की सरकार बनते ही गरीबों के लिए योजनाओं का अंबार लग गया। लेकिन अखिलेश सरकार ने गरीबों का हक छीन लिया। प्रदेश में सरकार बनते ही गरीब कार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि यहां मेरे सम्मान को डूबने मत देना।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैं भी प्रदेश में आपका सिर झुकने नहीं दूंगा। इस मौके पर सांसद भरत सिंह, बिहार भाजपा प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर, मुंशीलाल गौतम, मुक्तेश्वर सिंह, जयप्रकाश नारायण सिंह आदि दर्जनों लोगों ने संबोधन किया।  अध्यक्षता विजय बहादुर सिंह व संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed