फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Keeping a sharp eye on border police

सीमावर्ती क्षेत्रों पर पुलिस की पैनी नजर

Sat, 07 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sat, 07 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Keeping a sharp eye on border police
सीमावर्ती क्षेत्रों पर पुलिस की पैनी नजर
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों पर पुलिस की पैनी नजर है। चुनाव के मद्देनजर इन क्षेत्रों में पुलिस औचक वाहन चेकिंग के साथ ही अपराधियों को दबोचने का अभियान शुरू कर दिया है। सीमा से लगे सभी थानों के थानाध्यक्षों को सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने और अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया है। ताकि चुुनाव शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।
विज्ञापन


बलिया जिले का अधिकतम हिस्सा बिहार सीमा से लगा हुआ है। जिसमें कोटवानाराणपुर से लेकर जयप्रकाशनगर तक गंगा नदी और मांझी घाट से तूर्तीपार तक घाघरा नदी सीमा रेखा है। ऐसे में बिहार से अपराधी आसानी से यूपी की सीमा में घुस अपराध को अंजाम देने के बाद भाग निकलते हैं या यूपी के अपराधी घटनाओं को अंजाम देकर बिहार में जाकर शरण ले लेते हैं। यही नहीं तस्कर भी आसानी से अवैध असलहा सहित अवैध शराब और पशुओं की तस्करी नदियों के सहारे करते हैं।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान इन्हीं रास्तों से अपराधी घटनाओं के अंजाम देकर मतदाताओं में दहशत फैलाते हैं और जब तक पुलिस पहुंचती है, तब तक अपराधी बिहार भाग निकलने में सफल हो जाते हैं। यही नहीं अवैध असलहों को भी तस्कर आसानी से यूपी के सीमा में पहुंचा देते हैं। इसे रोकना आम दिनों में तो पुलिस के लिए चुनौती रहती ही है, चुनाव के समय में यह चुनौती और बढ़ जाती है। इसी के मद्देनजर नवागत पुलिस अधीक्षक ने सीमा से सटे थानों के थानाध्यक्षों को सीमा क्षेत्रों पर पैनी नजर रखने और यूपी-बिहार की सीमा को जोड़ने वाले मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज करने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि अपराधियों के आवागमन पर नकेल कसा जा सके और विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। बता दें कि जिले की करीब ढाई सौ किमी का क्षेत्र बिहार से लगा हुआ है। पुलिस की थोड़ी से लापरवाही विधानसभा चुनाव के दौरान अशांति पैदा कर सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed