फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kaushal became the president of the Ministerial Collectorate Employees Union.

Ballia News: कौशल बने मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

Mon, 13 Oct 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Kaushal became the president of the Ministerial Collectorate Employees Union.
उत्तर प्रदेशीय कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदा​धिकारियो
बलिया। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जनपदीय इकाई का चुनाव रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ। कौशल कुमार उपाध्याय अध्यक्ष और संजय भारती महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन

कर्मचारियों की उपस्थिति में नामांकन प्रक्रिया दोपहर दो बजे शुरू हुई। निर्धारित समय तक सभी पदों के लिए सिर्फ एक-एक नामांकन होने के कारण चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने निर्विरोध चयन की प्रक्रिया पूर्ण करने की घोषणा की। कलेक्ट्रेट सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच वेद प्रकाश पांडेय ने अध्यक्ष के रूप में कौशल कुमार उपाध्याय, अजय कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार भारती को महामंत्री, परवेज आलम को संयुक्त मंत्री, रविशंकर पांडेय को कोषाध्यक्ष व गौरव श्रीवास्तव को संगठन मंत्री चुने जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने चुनाव सम्पन्न होने के तुरंत बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई। पर्यवेक्षक के रूप में गिरीश चंद्र सिंह और प्रवीण कुमार मौजूद रहे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, अजय सिंह, अनूप सिंह, लक्ष्मण यादव, सुशील तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed