फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   karmachariyon par hogi karvayi

शिक्षा विभाग के सर्वाधिक कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Thu, 16 Feb 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 16 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
karmachariyon par hogi karvayi
चुनाव
विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों की तैयारी के साथ ही मॉनीटरिंग भी तेज होती जा रही है। पहले चरण में हुए चार दिवसीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई शुरु करने का निर्देश सीडीओ ने विभागों को देते हुए रिपोर्ट मांगी है। कार्रवाई के दायरे में कुल 123 कर्मचारी हैं, इसमें सबसे अधिक शिक्षा विभाग के 101 कर्मचारी हैं। इसके अलावा अन्य 10 विभागों के 22 कर्मी हैं। 
विज्ञापन



चुनाव कार्य सकुशल कराने को लेकर अधिकारियों की चौकसी तेज हो गयी है। दो दिन पहले चरण का प्रशिक्षण समाप्त हुआ और विभिन्न विभागों के कुल 166 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थितों के बाबत अधिकारियों ने पड़ताल की। इसमें कई कर्मचारी मेडिकल बोर्ड में आवेदन कर चुके हैं और जांच चल रही है।
विज्ञापन


लेकिन 123 कर्मचारी ऐसे मिले जिनकी ओर से अनुपस्थित होने के बाबत किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है। अनुपस्थितों में सबसे अधिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी है। इसमें चिलकहर ब्लाक के प्राथमिक शिक्षा के कुल 23 कर्मी अनुपस्थित थे। इसके अलावा बेलहरी ब्लाक के 4, पंदह के 3, बैरिया के 5, मनियर 6, नगर, बेरुआरबारी व सोहांव के दो-दो कर्मी अनुपस्थित रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा के 15, पशुपालन के तीन, डूडा, बाढ़ खंड, सेवायोजन, होम्योपैथ, नलकूप व उद्यान के एक-एक कर्मचारी प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे थे। स्वास्थय विभाग 8, आईटीआई 2 व एनसीसी के तीन कर्मचारी भी अनुपस्थित थे। सीडीओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित विभागाध्यक्ष को दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed