फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kameshwar habitation are overflowing Shivbkt

कामेश्वरधाम में उमड़ते हैं शिवभक्त

Sat, 23 Jul 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sat, 23 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kameshwar habitation are overflowing Shivbkt
कारो स्थित कामेश्वर धाम का पोखरा
सावन महीने में शिवभक्त कामेश्वर धाम मंदिर पर भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि बाबा के दर्शन-पूजन और जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सबसे अधिक भीड़ सावन के सोमवार को होती है। इस दिन शिव भक्त उजियार गंगा घाट से गंगाजल लेकर पैदल ही कामेश्वरधाम पहुंच बाबा कामेश्वर का जलभिषेक करते हैं।
विज्ञापन



मान्यता है कि भगवान शिव इस स्थान पर कामदेव को भस्म किए थे। इस घटना का साक्षी आम का पेड़ आज भी विराजमान है। महर्षि विश्वामित्र भगवान राम और लक्ष्मण को लेकर बक्सर में ताड़का वध के लिए जा रहे थे। रात होने पर राम-लक्ष्मण ने यहां रात में विश्राम किया था। इसका उल्लेख बाल्मीकि रामायण में मिलता है। यहां 52 बिगहा का पोखरा है, जिसमें मछलियां और पछी बरबस ही लोगों के मन को मोह लेते हैं। इस पोखरे को रानी पोखरा के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


रानी पोखरा के घाट एक दशक पहले क्षतिग्रस्त होकर गिर गए थे। जिसे गांव सहित आसपास के गांवों के लोगों के सहयोग से आकर्षक बनाया गया। पोखरे के घाटों को अलग-अलग नाम से मौर्य घाट, सम्राट अशोक घाट, प्रजापति घाट, महर्षि विश्वामित्र घाट के नाम से जाना जाता है। इस का जल शिव को भी चढ़ाया जाता है। श्रद्धालु आरोग्य प्राप्ति की कामना से स्नान भी करते हैं। इस सरोवर में कपड़े धोने तथा साबुन का उपयोग पर प्रतिबंध लगा है। मनोरम झील में कमल के फूल और नवंबर माह से फरवरी माह तक हजारों प्रवासी पक्षियों का बसेरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed