फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   kam matdan pratishat wale gaon me pahuche DM-SP

कम मतदान प्रतिशत वाले गांवों में पहुंचे डीएम-एसपी

Wed, 15 Feb 2017 07:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 15 Feb 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
kam matdan pratishat wale gaon me pahuche DM-SP
चुनाव - फोटो : demo pic
मंगलवार को डीएम-एसपी सिकंदरपुर व बेल्थरा विधानसभा के उन सुदूर इलाकों में गए जहां पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत कम रहा है । वहां की महिलाओं से लगायत युवाओं तक को मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि निर्भीक होकर बूथ पर जाएं और लोकतंत्र के महापर्व में आहुति दें। 
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस व एसपी आरपी सिंह बुधवार को सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के भीमहर गांव में गए, वहां दलित बस्ती में जाकर सभी से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की । कहा, अगर किसी को लगता है कि कोई मतदान में बाधक बन सकता है उसके बारे में बताएं ।
विज्ञापन



महिलाओं व युवाओं से भी बातचीत कर मतदान के महत्व को बताया । कहा युवाओं का मत बेहतर लोकतंत्र स्थापित करने में महत्वपूर्ण होगा । इसके बाद बेल्थरा रोड विधानसभा के नदुवां (हल्दी रामपुर ग्रामसभा) में गए । वहां पर ग्रामीणों से बातचीत की, उनकी समस्या सुनी । कहा अभी भी किसी का नाम छूटा हो तो जोड़वा लें । बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदान तिथि से पहले सबके यहां पर्ची पंहुचा दें । प्रयास यही रहे कि हर कोई अपने मताधिकार का प्रयोग कर ले । इसके लिए स्वयं भी लोगो को जागरूक करते रहें । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed