फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kalash Yatra joined the faithful, began Jaykare

कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु, लगे जयकारे

Thu, 04 Jun 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 04 Jun 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra joined the faithful, began Jaykare
 विकास खंड हनुमानगंज के गुरवां व धर्मपुरा गांव स्थित शिव मंदिर पर गुरुवार को शिव शक्ति महायज्ञ के लिए श्री श्री 108 अमरदास जी फलहारी महाराज के नेतृत्व में भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इस दौरान हर-हर महादेव से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। 
विज्ञापन


शिव मंदिर निकली कलशयात्रा धर्मपुरा, गुरवां व बनरही होते हुए पुन: अपने मंदिर पहुंची। कलशयात्रा में हाथी, घोड़े और ऊंट के साथ ही गाजे-बाजे शामिल रहे। सैकड़ों नर- नारियों ने सिर पर कलश लेकर गांव के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया। फलहारी महराज ने बताया कि शुक्रवार को मंडप प्रवेश तथा छह से 13 जून तक  हवन पूजन होगा। जबकि 12 जून को काली व शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी है।
विज्ञापन


बताया कि प्रतिदिन दोपहर 12 से तीन बजे तक रामलीला तथा रात आठ से 12 बजे तक रासलीला आयोजित की जाएगी। वहीं 13 जून तक सायं सात से 10 बजे तक भंडारा चलेगा। इस दौरान कृपा शंकर सिंह, शिव बचन वर्मा, शिवानंद गुप्ता, शशि राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed