फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Justice Prakash Padia performed Bhoomi Pujan for the Court Rooms

न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने न्यायालय कक्षों के लिए किया भूमि पूजन

Fri, 05 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Justice Prakash Padia performed Bhoomi Pujan for the Court Rooms
नगर के विशुनीपुर स्थित जनपद न्यायालय के आधीन बंदीगृह, अधिवक्ताओं के बैठने के स्थान के लिए भूमि पू - फोटो : BALLIA
बलिया। जनपद में चतुर्दश कक्षीय न्यायालय भवन के निर्माण का शिलान्यास न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश पाडिया द्वारा किया गया। इस न्यायालय कक्ष के अधीन बंदी गृह, अधिवक्ताओं के बैठने का स्थान ,जलपान गृह, पार्किंग व शौचालय की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बलिया मंगल पांडेय और चित्तू पांडेय की धरती है। हजारी प्रसाद द्विवेदी और अमरकांत जैसे साहित्यकारों ने हिंदी की श्रीवृद्धि की है। यह धरती विद्वान लोगों से समृद्ध है। लोगों को न्याय कक्षों से सुविधा होगी। समता के साथ न्याय तभी मिलेगा जब सुदूर स्थित ग्रामीण लोगों को भी न्यायालय पहुंचने में आसानी होगी। अधिवक्ताओं से कहा कि यह आप लोगों की जिम्मेदारी है कि लोगों को जल्द से जल्द न्याय मिले। अनुभा राय ने न्यायमूर्ति के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर एपी सिंह, परियोजना प्रबंधक एएंडडी आजमगढ़, दिनेश कुमार मिश्रा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जितेंद्र कुमार पांडेय जनपद एवं सत्र न्यायाधीश बलिया रहे। इसके अतिरिक्त बैठक में जनपद न्यायालय के सभी न्यायाधीश और अभिवक्ता गण उपस्थित थे। संचालन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed