{"_id":"6228e6b25da7d862a037c678","slug":"jurt-supporters-in-preparation-for-the-celebration-of-victory-giving-orders-for-garlands-and-sweets-ballia-news-vns6424653142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के जश्न को लेकर तैयारी में जुर्ट समर्थक, दे रहे फूल मालाओं व मिठाई के ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के जश्न को लेकर तैयारी में जुर्ट समर्थक, दे रहे फूल मालाओं व मिठाई के ऑर्डर
विज्ञापन
बलिया। मतगणना के बाद जीत हार का फैसला हो जाएगा। जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे तमाम प्रत्याशियों ने जश्न की तैयारी पहले ही कर ली है। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने आर्डर बुक कर दिए हैं। किसी ने दो क्विंटल फूल माला तो किसी ने 30-40 क्विंटल मिठाई का आर्डर दिया है। यहां तक बैंडबाजे भी बुक किए जा रहे हैं।
हर कोई अपने अंदाज में जीत का जश्न मनाने की तैयारी में है। शहर के हनुमानगढ़ी स्थित फूल की दुकान लगाने वाले दुकानदार विवेक बबलू माली, मोनू माली, छोटे माली, मीरा माली, धर्मात्मा माली ने बताया कि मतगणना को देखते हुए हम लोगों ने तैयारी कर ली है। फूल माला बनाने का काम तेजी के साथ शुरू कर दिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को फूल माला उपलब्ध कराया जा सके।
फूल माला के आर्डर प्रत्याशियों के समर्थकों की ओर से दिया जा रहा है। किसी ने दो क्विंटल तो किसी ने पांच क्विंटल फूल मालाओं का आर्डर दिया है। चित्तू पांडे चौराहा स्थित मिठाई की दुकान चलाने वाले दुकानदार जगरनाथ प्रसाद, आर्यसमाज रोड पर दुकान चलाने वाले चंदन गुप्ता ने बताया कि प्रत्याशियों की तरफ से उनके समर्थक मिठाई का आर्डर दे रहे हैं। किसी ने 30 क्विंटल तो किसी ने 40 क्विंटल मिठाई का आर्डर दिया है। हर प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित बताते हुए समर्थकों को भेजकर मिठाई का आर्डर दिलाने का काम कर रहा है। दुकानदारों की मानें तो आर्डर से अधिक की तैयारी में हैं क्योंकि परिणाम घोषित होने के बाद इसकी डिमांड बढ़ जाती है।