फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Junior Engineer's strike continues demanding his arrest

Ballia News: गिरफ्तारी की मांग को लेकर अवर अभियंता का धरना जारी

Tue, 07 Nov 2023 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Junior Engineer's strike continues demanding his arrest
बलिया। प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग के परिसर में अवर अभियंता के साथ अराजकतत्वों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार किए जाने क्षुब्ध कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। धरना सभा को संबोधित करते हुए डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि विगत 17 अक्तूबर की घटना के तुरंत बाद अवर अभियंता ने कोतवाली में तहरीर दिया था। इसके बाद उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया था। इस घटना में घटना के कुछ दिन बाद लोनिवि के मुख्य अभियंता आजमगढ़ क्षेत्र द्वारा व्यक्तिगत रूप से जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी बलिया से वार्ता भी किया गया। इस मामले में अराजकतत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी करने को कहा गया। लेकिन इस मामले में अब तक अराजकतत्वों के खिलाफ कमजाेर धराए लगाकर आज तक सिर्फ खानापूरी कर दिया गया। इसके चलते अराजकतत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ है। धरना सभा में मनोज यादव, सुशील कुमार त्रिपाठी, वेद प्रकाश पांडेय, प्रशांत कुमार गुप्ता, संजय यादव, संजय पांडेय, रविंद्र यादव,रामबली यादव, मनीष कुमार वर्मा, राजेश पांडेय, अरूण सिंह, इं.अमित कुमार आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed