फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jubilee was celebrated Gandhi and Shastri

अहिंसा के पुजारी और सादगी की मूरत को नमन

Fri, 02 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 02 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jubilee was celebrated Gandhi and Shastri
अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह कार्यक्रम में दोनों विभूतियों के जीवन संस्मरण को लोगों को सुनाया गया।
विज्ञापन


साथ ही इनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। बापू की याद में रामधुन गाए गए। डीएम ने आवास पर झंडारोहण का बापू को याद किया। साथ ही मरीजों में फल और राजकीय बालिका गृह में किशोरियों को कपड़े बांटे। कई संगठनों ने बापू जयंती पर जगह-जगह सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


फेफना में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से निराला नगर गड़वार रोड स्थित कार्यालय पर गांधी जयंती पर सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने झंडारोहण किया। इसके बाद विचार गोष्ठी की गई। अमावस्या, राम यादव, पंचानंद सिंह आदि ने बापू और शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद पांडेय तथा संचालन सूरज समदर्शी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनियर में गांधी जयंती पर क्षेत्र पंचायत मनियर के सुल्तानपुर गांव में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। सर्व प्रथम पंचायत भवन पर प्रधान प्रतिनिधि मनबोध राम ने झंडारोहण किया। आशा ललिता देवी ने स्वच्छता पर प्रकाश डाला। साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।

उधर गांधी आश्रम मनियर पर रामविलास यादव ने झंडारोहण किया। जबकि आयुर्वेदिक अस्पताल सुल्तानपुर पर जनार्दन राय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर साहबुद्दीन, होमियोपैथ अस्पताल में विमलेश कुमार माथुर, मनियर इंटर कालेज पर प्रधानाचार्य पंचानंद यादव ने झंडारोहण किया।

रेवती नगर के पास स्थित गायघाट गांव में भारत मिशन अभियान के तहत गांधी जयंती पर प्रभाकर सिंह सेवा समिति के सदस्यों ने बापू को याद किया। वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त शास्त्री तथा जगदीश सिंह को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। स्वच्छता अभियान में गायघाट गांव में सफाई के लिए समाजसेवी सुरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर युवाओं को रवाना किया। गांव में संजय सिंह के नेतृत्व में सफाई की गई।

सागरपाली में मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरणा लेकर शुक्रवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सागरपाली गांव के दर्जनों युवकों ने सड़क, गली आदि पर झाड़ू लगाकर सफाई की। सत्य सेवा समिति के बैनर तले युवाओं की टोली ने शुक्रवार को सफाई कार्य में जुटे रहे।


कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे विनम्र उपाध्याय ने कहा कि सफाई पर आज पूरा देश जागरूक हो उठा है और इसी कड़ी में हम युवा भी इसमें सहभागिता कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।  वहीं सुरेमनपुर संवाददाता के अनुसार बैरिया स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय शिवानंद सदन के प्रांगण में  कांग्रेसियों ने गांधी जंयती मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed