फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jubilee celebration of the Lord Balabhadra

धूमधाम से मनी भगवान बलभद्र की जयंती

Thu, 24 Sep 2015 11:52 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 24 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Jubilee celebration of the Lord Balabhadra
ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा की ओर से भगवान बलभद्र की पूजा टाउन हाल बापू भवन में की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष ध्रुवचंद्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


भगवान बलभद्र का धूमधाम के साथ किया गया। इसके बाद विशिष्ट अनुपमा जायसवाल ने कहा कि जिस व्यक्ति के पास अपने कौम एवं जाति का सम्मान नहीं होता, उसका कोई वजूद नहीं होता। जो व्यक्ति इस विशालता से जुड़ेगा, वह हमेशा आगे की ओर बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन


कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए लोगों में एकता की जरूरत है। राजनीति के क्षेत्र में बेटियों का योगदान महत्वपूर्ण है। जो भी व्यक्ति विकास किया है, उसके पीछे नारी शक्ति का हाथ रहा है। इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। महिलाएं अंतरिक्ष में भी परचम लहराते हुए मिसाल पेश कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि बेटियों को भी आगे लाना होगा। अजय जायसवाल ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। जो बच्चे परीक्षा में 85 फीसदी से अधिक नंबर लाते हैं। उन्हें सामाजिक स्तर पर सम्मानित करने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व खंड विकास अधिकारी महेश प्रसाद तथा संचालन बीजी सर ने किया। अध्यक्ष केदार प्रसाद ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed