फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   JP Jayanti today, will remember the leader of socialism

जेपी जयंती आज, समाजवाद के पुरोधा को करेंगे याद

Sun, 10 Oct 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
JP Jayanti today, will remember the leader of socialism
जयप्रकाश नगर। समाजवाद के पुरोधा व सम्पूर्ण क्रांति के अग्रज रहे जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव स्थित जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान परिसर में 11 अक्तूबर को जयप्रकाश नारायण की 119वीं जयंती मनाई जाएगी। ट्रस्ट के व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जेपी जयंती पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्षेत्र के राजनीतिक व सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया गया है। सुबह 10 बजे जेपी की प्रतिमा माल्यार्पण करने बाद 11 बजे से सभा व जेपी ट्रस्ट परिसर में स्थित प्रभावतीब देवी पुस्तकालय में ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र की तरफ से प्रदर्शनी व उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उधर, जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोह को लेकर विधायक सुरेंद्र सिंह की ओर से तैयारी की गई है। भाजपा की तरफ से विधायक सिंह के नेतृत्व में बाइक के साथ राजनीति की साधना यात्रा बैरिया बाजार स्थित देवराज ब्रम्ह बाबा स्थान से निकाली जाएगी। यात्रा सोनबरसा, मठ योगेंद्र गिरि, नौका टोला,शिवन टोला, चांददीयर, अठगांवा होते हुए जयप्रकाश नगर ट्रस्ट पर पहुंच कर जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सभा में सहभागिता करेंगे। श्री सिंह ने बताया कि इस धरती ने जयप्रकाश नारायण को पैदा किया उस मिट्टी को स्मरण करके भारत की राजनीति में एक पवित्रता व साहस का परिचय दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed