फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   JP had rejected the post of President: Dharmaraj

जेपी ने ठुकरा दिया था राष्ट्रपति का पद : धर्मराज

Mon, 11 Oct 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
JP had rejected the post of President: Dharmaraj
नगर के टाउन हाल बापू भवन परिसर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मारक समिति की ओर से जयप्रकाश नारायण की जयंती सोमवार को मनाई गई। गीतकार शिवजी पांडेय रसराज ने मां भारती की वंदना प्रस्तुत की। डॉ. संतोष गुप्ता ने जेपी जयंती की स्मृति में जेपी के भइले जनमवा सोहर गीत प्रस्तुत किया। उपस्थित लोगों ने जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्पांजलि किया।
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी धर्मराज सिंह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण को 1967 में निर्विरोध राष्ट्रपति का पद दिया जा रहा था। उन्होंने उस पद को ठुकरा दिया। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि आज के दौर में आजादी की तीसरी लड़ाई लड़ने की जरूरत है। जेपी ने जात-पात के विरूद्ध कार्य किया, लेकिन आज के प्रधानमंत्री को चुनावों में जाति बतानी पड़ती है। पूर्व मंत्री नारद ने कहा कि आज का दौर भी आपातकाल जैसा है। बोलने की आजादी का हनन किया जा रहा है। पांडेय गोविंद ने कहा कि जयप्रकाश नारायण न सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे बल्कि वे एक कवि थे। आज के युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। विश्राम यादव ने कहा कि जेपी ने 74 के उम्र ऐसा आंदोलन चलाया कि सरकार ही बदल गई। विश्राम सिंह ने कहा कि जेपी ने देश की दशा और दिशा बदलने का काम किया। सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि जेपी ने किसानों, मजदूरों और छात्रों के हित के लिए आंदोलन किया था। पूर्व विधायक सुुधीर राय, अशोक, मंटू साहनी, सोनूदेव यादव, रामजी गुप्ता, फतेहचंद बेचैन, राहुल यादव, प्रभुनाथ यादव रहे। जेपी स्मारक समिति के अध्यक्ष ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed