फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Journalists, students and businessmen rallied, demanding the release of journalists

कलमकार, छात्र और व्यापारी हुए लामबंद, पत्रकारों की रिहाई की मांग

Wed, 06 Apr 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Journalists, students and businessmen rallied, demanding the release of journalists
पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर नगर के शहीद पार्क चौक में चले रहे एक दिवस? - फोटो : BALLIA
बलिया। पेपर लीक मामले में फंसाए गए तीन पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिले के पत्रकार, छात्र नेताओं और व्यापारी नगर के शहीद चौक के सामने धरना दिया तथा हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने डीएम व एसपी को निलंबित करने की मांग की। संकल्प संस्था के कलाकारों ने रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी के नेतृत्व में गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि जिला प्रशासन अपनी कारगुजारी को छुुपाने के लिए हमारे तीन साथियों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का काम किया। जिसे कत्तई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अखिलानंद तिवारी ने कहा कि जिलाधिकारी को पूरे जनपद के कालेजों की लिस्ट है कि कौन कैसा कालेज है। बावजूद उन ब्लैकलिस्टेड कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाने का काम किया और जब पत्रकारों ने उसे उजागर करने का काम किया तो उन्हें सलाखों में डाल दिया गया। करूण सिंधु सिंह ने कहा कि बलिया के डीएम ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए बिना मुकदमा दर्ज किए पत्रकारों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया। डीएम ने कहा कि बलिया में पर्चा नहीं खुला तो फिर पत्रकार की गिरफ्तारी किस आधार पर किया। नरेंद्र मिश्र ने कहा कि डीएम साहब ने तीन थानों में मुकदमा दर्ज कराकर पत्रकारों पर दबाव बनाना चाहा। मैं कहता हूं कि जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश के थाने में मुकदमा दर्ज करा लें, बागी बलिया के पत्रकार पिछे हटने वाले नहीं है। पत्रकारों के रिहाई तक लड़ाई लड़ने का काम करते रहेंगे। टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि फर्जी तरीके से फंसाए गए तीनों पत्रकारों के समर्थन में जनपद के पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेगा। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मंजय सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल भ्रष्ट डीएम व एसपी के विरूद्घ तथा पत्रकारों रिहाई के समर्थन में पत्रकारों के साथ खड़ा है और जरूरत पड़ी तो प्रतिष्ठानों को बंद करने का काम करेगा। व्यापारी नेता रजनीकांत सिंह ने कहा कि पत्रकारों की लड़ाई सच की लड़ाई है। अगर पत्रकार सही खबर नहीं प्रकाशित करेगा तो क्या गलत प्रकाशित करेगा। प्रशासन ने जल्दबाजी में गलत निर्णय लेकर अपने पैर में कुल्हाड़ी मारने का काम किया है। छात्रेनता विकास पांडेय उर्फ लाला ने कहा कि बलिया का भ्रष्ट डीएम व एसपी अपनी कमियों को छुपाने के लिए सही खबर प्रकाशित करने के लिए तीन पत्रकारों को जेल भेजने का काम किया है। जिसकी जितनी भी निंदा की जाय कम है। कहाकि हम छात्रेनता पत्रकार भाइयों के समर्थन में सड़क से लेकर सदन तक उतरने का काम करेंगे। रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने मंच पर पहुंच पत्रकारों का समर्थन किया। कहा कि आवश्यकता पड़ी तो डीएम को फल की जगह चप्पल देने का भी रसोइया करेंगी। पटरी दुकानदार के नेता आकाश पटेल ने कहा कि जिलाधिकारी ने पत्रकारों के साथ ही नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ करने का काम किया। कहा कि हम पटरी दुकानदार पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे। समय आने पर दुकानों को भी बंद करने का काम करेंगे। इसके अलावा सपा के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे सुशील पांडेय उर्फ कान्हजी ने कहा कि चुनाव का माहौल चल रहा है, लेकिन पार्टी ने चौथे स्तंभ की रक्षा के लिए पत्रकारों के समर्थन में सड़क से लेकर सदन तक कंधे से कंधा मिलाकर चलने काम करेगी और बलिया से डीएम व एसपी को हटाने का काम करेंगे। अंत में सभी पत्रकार, छात्रेनता, व्यापारियों ने एक स्वर से मांग किया कि डीएम व एसपी को अविलंब निलंबित किया जाय और तीनों पत्रकारों पर लगाए गए फर्जी मुकदमें वापस कर बरी किया जाय। कहा कि अभी तो यह अगड़ाई है आगे और लड़ाई है। इस मौके पर सुधीर ओझा, रोशन जायसवाल, अनिल अकेला, धनंजय सिंह, संजय तिवारी, जितेंद्र उपाध्याय, मकसूदन सिंह, राणा सिंह, अखिलेश यादव, मुकेश मिश्रा, अजय भारती, आलोक कुमार, अजय राय, राजेश ओझा, प्रदीप गुप्ता, श्याम प्रकाश शर्मा, रणजीत सिंह, प्रदीप शुक्ला, आशीफ जैदी, मुशीर जैदी, शशिकांत ओझा, अखिलेश सैनी, सन्नी, नवल, अशोक गुप्ता, विवेक जायसवाल, अरूण तिवारी, समेत सैकड़ों पत्रकार, अधिवक्ता, व्यापारी, छात्रनेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed