फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Journalist Ratan Singh Murder Case: 4 Policemen Line Spot Including One SI

पत्रकार रतन सिंह मर्डर केसः सीएम योगी के संज्ञान लेने के बाद बड़ी कार्रवाई, एसआई समेत 4 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Wed, 26 Aug 2020 06:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 26 Aug 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Journalist Ratan Singh Murder Case: 4 Policemen Line Spot Including One SI
रतन सिंह - फोटो : अमर उजाला

बलिया के पत्रकार रतन सिंह की हत्याकांड के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ के संज्ञान लेने के बाद कार्रवाई और जांच तेज हो गई है। फेफना थानाध्यक्ष के निलंबन के बाद पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार एक उप निरीक्षक एवं तीन आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया। लाइन हाजिर होने वालों में फेफना के उप निरीक्षक सुरेश कुमार, आरक्षी पुनित चौरसिया, दीनानाथ, राजीव कुमार मिश्रा हैं। जिन्हें प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए एसपी ने लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन से संबद्घ कर दिया है। 

विज्ञापन


सोमवार रात पट्टीदारों ने पत्रकार रतन सिंह को धोखे से प्रधान के घर पर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उधर, जिले के पत्रकार बुधवार को बलिया आए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत से मिले। मंडलायुक्त ने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच व शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी को तत्काल संविदा के आधार पर नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन


श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अनूप कुमार हेमकर की अगुवाई में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता, उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी, शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि पत्रकार की पत्नी को शीघ्र संविदा के आधार पर सेवायोजित किया जाएगा। वे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक से बातचीत करेंगे। एक करोड़ रुपए की सहायता के लिए ज्ञापन प्रदेश शासन को भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed