फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   JNCU students will become capable of digital education, research and innovation

Ballia News: डिजिटल शिक्षा, शोध और नवाचार में काबिल बनेंगे जेएनसीयू के छात्र

Thu, 24 Jul 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
JNCU students will become capable of digital education, research and innovation
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय और इंफ्लिबनेट (इंफॉर्मेशन एंड लाइब्रेरी नेटवर्क सेंटर) गांंधीनगर के मध्य मंगलवार को राजभवन में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में हुए इस समझौते के अंतर्गत डिजिटल लाइब्रेरी सुविधा, रिसर्च डाटा मैनेजमेंट, ई-सामग्री, ई-शोध संस्थानों जैसी सेवाओं की उपलब्धता के लिए साझा प्रयत्न किए जाएंगे। इंफ्लिबनेट भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य कर रहा है। इंफ्लिबनेट उच्च शिक्षा संस्थानों के मध्य सूचना एवं पुस्तकालय सेवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए यूजीसी से प्रायोजित राष्ट्रीय स्तर की संस्था है।
विज्ञापन

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि दोनों संस्थानों के मध्य हुए समझौते से शिक्षक, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्री प्राप्त होगी। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शोधार्थी एवं शिक्षकों को अद्यतन उन्नत शोध एवं अध्ययन सामग्री सरलता से प्राप्त हो सकेगी। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि इस समझौते से विश्वविद्यालय के पुस्तकालय संसाधनों का विस्तार होगा। शोध प्रबंध के लिए शोधगंगा, शोधपत्रों की मौलिकता जांचने के लिए, शोधशुद्धि, राष्ट्रीय ई-ग्रंथालय, ई-जर्नल्स, ई-बुक्स और डाटाबेस की सदस्यता जैसी सुविधाएं विद्यार्थियों को सरलता से प्राप्त हो सकेंगी। इस अवसर पर राजभवन के अपर मुख्य सचिव सुधीर महादेव बोवडे, जेएनसीयू की निदेशक शैक्षणिक डाॅ. पुष्पा मिश्रा, चीफ प्राॅक्टर डाॅ. प्रियंका सिंह उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed