{"_id":"1bcc83654000ad9820c3652d3d36de29","slug":"jmajm-rain-drenched-body-mind-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से भीगा तन-मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से भीगा तन-मन
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर से ही सही आखिरकार मानसून ने दस्तक दे ही दी। बुधवार देर रात नगर समेत ग्रामीण इलाकों में मेघ खूब बरसे। उमस से बेचैन लोगों को मानूसन की पहली बारिश ने राहत दी। बारिश से धान की नर्सरी को भी संजीवनी मिली है। इससे किसान खुश दिखे। बोले कि अब धान के पौध तेजी से बड़े होंगे। बहुत से किसान धान की नर्सरी डालने की तैयारी में भी जुट गए हैं।
सोमवार से ही आसमान में बादलों का पहरा था। इससे लोग रोज बारिश होने की आशंका व्यक्त करते रहे। बुधवार को भी दिन भर आसमान में बादल तैरते नजर आए। शाम को हल्की बारिश शुरू हुई। रात में झमाझम बारिश ने लोगों को राहत दी। रातभर की बारिश से नगर सहित ग्रामीणांचलों की सड़कों पर जलजमाव हो गया।
वहीं सूखे ताल, तलैयों में भी पानी लग गया। किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि गुरुवार को दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। धूप भी निकली थी लेकिन अन्य दिनों की तरह गर्मी का अहसास नहीं हुआ। नरहीं संवाददाता के अनुसार झमाझम बारिश से सभी लोगों को राहत मिली। अब किसान खेत निखारने पर जुताई में लग जाएंगे। मौसम विभाग के पटना के निदेशक एके सेन का पूर्वानुमान सही साबित हुआ।
विज्ञापन
अभी पहली बारिश क्या हुई, लोगों में रेनकोट और छतरी खरीदने की होड़ सी मच गई है। गुरुवार को नगर सहित ग्रामीणांचलों की विभिन्न दूकानों पर रेनकोट तथा छतरी खरीदने के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई।