फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   jila panchayt election in ballia

जिपं अध्यक्ष : चुनाव की तिथि घोषित होते ही तेज हुई सियासी सरगर्मी

Tue, 15 Jun 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
jila panchayt election in ballia
बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। तीन जुलाई तक चुनाव संपन्न होना है। चुनाव की तिथि घोषित होते ही जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। हालंकि किसी पार्टी की ओर से अभी तक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन चुनाव लड़ने इच्छुक दावेदारों की ओर से लामबंदी शुरू कर दी गई है। पूर्व मंत्री और बसपा के कद्दावर नेता अंबिका चौधरी के नेतृत्व बहुजन समाज पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने की फिराक में हैं। सपा और सत्ताधारी भाजपा इस चुनाव को विस चुनाव का सेमीफाइनल मान रही है। सभी दल इसे अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। जिला पंचायत सदस्य के 58 पदों में पिछड़ी जाति के 10 लोग चुनाव जीते हैं। इनमें से एक पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के पुत्र और वार्ड नंबर 45 जिपं सदस्य आनंद चौधरी अध्यक्ष पद के लिए संभावित दावेदार हैं। पिछड़ी जाति की पांच महिलाएं चुनाव जीती हैं। इनमें से वार्ड नंबर 20 से जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता अक्षयलाल यादव की पत्नी हेमवंती देवी और वार्ड नंबर 42 से जिला पंचायत सदस्य और सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की पत्नी रंजू देवी भी संभावित दावेदार मानी जा रही हैं। दोनों का क्रमश: भाजपा और सपा के टिकट पर मैदान में आने की चर्चा है। हालांकि पार्टी की ओर से इसकी अधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
विज्ञापन

सुभासपा निभाएगी अहम रोल
बलिया। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद की चाबी सुभासपा के 11 और 14 निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों के हाथ में है। इसके कारण इनकी बोली लगनी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के तीन जिला पंचायत सदस्यों की भूमिका भी इस चुनाव में कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रियों के लिए लिटमस टेस्ट बना चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के जानकारों का मानना है कि जिले के दोनों मंत्रियों के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव प्रतिष्ठा की बात है। अगले महीने योगी सरकार के होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में इस चुनाव परिणाम का असर दिख सकता है। यही कारण है कि सरकार और संगठन दोनों स्तर पर जिले के दोनों मंत्रियों को सभी ब्लॉकों में कैंप करने का निर्देश दिया गया है।

--
जिला पंचायत सदस्यों की दलवार स्थिति:
भाजपा: 9
सपा:11
बसपा:10
सुभासपा:11
कांग्रेस:03
निर्दल:14
-----------
26 को नामांकन, तीन जुलाई को चुनाव
बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। इसके तहत 26 जून को नामांकन व 3 जुलाई को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। चुनाव आयोग का फरमान मिलते ही निर्वाचन कार्यालय चुनाव कराने के लिए आवश्यक तैयारियां करने में जुट गया है। बुधवार को जिलाधिकारी की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। हालांकि अभी क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष (ब्लॉक प्रमुख) के चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी बी.राम ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed