फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jila panchayat President Election: BJP allegation on samajwadi party for hostage jila panchayat members in Rajasthan Chhattisgarh 

जिपं अध्यक्ष चुनाव: भाजपा का सपा पर आरोप, जिपं सदस्यों को राजस्थान-छत्तीसगढ़ में बंधक बनाकर रखा

Wed, 30 Jun 2021 09:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 30 Jun 2021 09:12 PM IST
सार

बलिया के बीजेपी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के पूर्व मंत्री, नेताओं ने जिला पंचायत सदस्यों को बंधक बना लिया। उन पर सपा को वोट देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बंधक बनाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Jila panchayat President Election: BJP allegation on samajwadi party for hostage jila panchayat members in Rajasthan Chhattisgarh 
भाजपा और सपा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जिला पंचायत सदस्यों को बंधक बनाना का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में दो पूर्व मंत्रियों और अन्य सपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि सपा के प्रत्याशी आनंद चौधरी, उनके पिता पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी व पूर्व मंत्री नारद राय, सपा प्रत्याशी के चाचा दिनेश चौधरी एवं उनके समर्थकों द्वारा दर्जनों जिला पंचायत सदस्यों को अपने घर पर बैठक के बहाने बुलाकर बंधक बना लिया। इसके बाद राजस्थान व छत्तीसगढ़ राज्यों में कैद रखा गया है। यहां तक कि उनके मोबाइल भी ले लिए गए हैं, जिससे किसी से संपर्क नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


उन पर सपा को वोट देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इस बात की पुष्टि वहां से किसी तरह भागकर आए सदस्यों द्वारा मीडिया से बातचीत में की गई। कुछ सदस्यों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी दी है। लेकिन पुलिस द्वारा न तो मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और न ही बंधक सदस्यों को बरामद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि पुलिस प्रशासन अगर कार्रवाई नहीं करता है तो हम लोग लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि बंधक सदस्यों को बारह घंटे में उनके परिजनों को सुपुर्द किया जाए। इसके साथ ही घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। इस मौके पर विनोद शंकर दुबे, प्रदीप सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, संजय मिश्र, रंजना राय, सुरेंद्र सिंह, अरुण सिंह बंटू, संतोष कुमार सिंह, अश्विनी सिंह, आशीष सिंह, राजेशसिंह, पंकज सिंह व राविश राय आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed