फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   jila panchayat election in ballia

जिपं अध्यक्ष: जातीय फैक्टर और अपनों को जोड़े रखने की चुनौती

Wed, 23 Jun 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
jila panchayat election in ballia
लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : BALLIA
बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जाति भी इस बार बड़ा फैक्टर रहेगी। इस बार चने गए सदस्यों दो जातियों की प्रभावी संख्या है। इी आधार पर भाजपा और सपा दोनों ही तरफ से जीत के दावे किए जा रहे हैं। इस जातीय समीकरण की साधने के लिए दिग्गज नेताओं की घेराबंदी भी शुरू हो गई है। जिले में कुल 58 जिला पंचायत सदस्य हैं। इस चुनाव में जाति फैक्टर को इससे ही समझा जा सकता है कि सपा और भाजपा दोनों दलों की ओर से सदस्यों की जातिवार सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन

जिपं सदस्य के रूप में करीब 23 से अधिक सदस्य यादव निर्वाचित हैं। वहीं 13 सदस्य अनुसूचित जाति के है। अनुसूचित जनजाति के सदस्यों को संख्या दो है। करीब आधा दर्जन से अधिक सवर्ण है। इसे ध्यान में रखकर चुनाव की रणनीति बनाई जा रही है। साथ ही जीत के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, जाति के आधार पर मतों के ध्रुवीकरण की कवायद के बीच सपा और भाजपा और बसपा के सामने एका बनाए रखने की चुनौती भी बढ़ गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर खासतौर पर सपा और भाजपा के दो दिग्गज नेताओं की भूमिका को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कई निर्वाचित सदस्यों पर इनका अधिक प्रभाव होने की बात कही जा रही है। इनमें ने हाल ही में बसपा से अपना नाता तोड़ा है तो दूसरे भाजपा सरकार में मंत्री हैं।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि एक ही बिरादरी के दो उम्मीदवारों के होने से यादव बिरादरी के जिपं सदस्यों को अपने पक्ष करने के लिए दोनों पक्ष खेमाबंदी करने में लगा है। इसके लिए दोनों दिग्गज अपनी सियासी पृष्टभूमि का इस्तेमाल भी जिपं सदस्यों को अपने पक्ष में लाने के लिए कर रहे है। हालांकि जीत के लिए 30 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में अनुसूचित जाति के निर्वाचित 12 सदस्यों के रुख पर सभी की नजर है।जिला पंचायत अध्यक्षी अपने खेमे में करने के लिए सपा व भाजपा के महारथी ने व्यूह रचना में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगेगी पांच हजार की जमानत
बलिया। अपर जिलाधिकारी रामआसरे ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में नामांकन पत्र का मूल्य सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिला के लिए 750 रुपये निर्धारित है। जमानत धनराशि सामान्य वर्ग के लिए दस हजार तथा आरक्षित वर्ग के लिए पांच हजार है। उन्होंने बताया कि कोई भी प्रत्याशी अधिकतम चार नामांकन दाखिल कर सकता है, लेकिन जमानत की धनराशि सिर्फ एक ही दी जायेगी, जिसको लेखा शीर्षक 8443 सिविल जमा-221 चुनाव के सम्बन्ध में जमा-06-पंचायत निर्वाचन में जमा करके चालान की प्रति संलग्न करना होगा।
मतदान और मतगणना तीन जुलाई को
बलिया। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अदिति सिंह ने बताया है कि जिपं अध्यक्ष पद चुनाव नामांकन 26 जून को 11 से तीन बजे तक, जांच 26 जून को दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक, नाम वापस लेना 29 जून को 11 से तीन बजे तक, मतदान तीन जुलाई को सुबह 11 से तीन बजे तक तथा मतगणना तीन जुलाई को शाम तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक होगा।
सुभासपा छोड़ भाजपा के हुए शिवदयाल
बलिया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बुधवार को सुभासपा छोड़कर आए शिवदयाल चौधरी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। पार्टी सूत्रों की मानें तो वार्ड नम्बर 48 से निर्वाचित इनकी जिला पंचायत सदस्य पत्नी सुप्रिया यादव भी जल्द ही भाजपा ज्वाइन करेगी। यहीं नहीं, भाजपा इन्हें बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष की उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है। इन्हें भाजपा में मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पहल पर पार्टी में शामिल कराया गया है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दिलचस्प होगा। पार्टी में शामिल होने के बाद वो मंत्री उपेंद्र तिवारी और विधायक संजय राव के साथ सीएम से भी मिले। गौरतलब हो कि समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है। आनंद चौधरी के नाम की घोषणा के बाद से ही जिले का राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है।

सपा के आनंद ने खरीदा पर्चा
बलिया। समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी आनंद चौधरी ने बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अपना नामांकन पत्र खरीदा। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व मंत्री मो. रिजवी, नारद राय, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, विश्राम यादव, यशपाल सिंह, राजन कन्नौजिया, अनिल राय, रविंद्र नाथ यादव, अजय यादव, शशिकांत चतुर्वेदी, सबल सिंह, भरत यादव, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed