बलिया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और अराजकतत्वों पर गंभीर कार्रवाई की मांग उठाई गई।
प्रांत सहमंत्री मंगलदेव चौबे ने कहा कि यदि कहीं हिंदू युवा प्रतिक्रिया में खड़े होने को विवश हो गए तो उनके लिए बहुत भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आठ जनवरी को करीमगंज के लोविरपुआ में बजरंग दल के 16 वर्षीय कार्यकर्ता की चाकुओं से गोद कर निर्मम हत्या कर दी गई।
उसका दोष सिर्फ यही था कि वह बजरंग दल के एक शिविर से वापस लौट रहा था। पिछले दो वर्षों में जिहादियों की ओर से बजरंग दल के नौ कार्यकर्ताओं की हत्या की गई और 32 कार्यकर्ताओं पर हमले किए गए। मौके पर सुनील यादव, भानु तिवारी, मनीष सिंह, संजीव दुबे, जितेंद्र ठाकुर, मोहित दुबे, विवेकानंद पांडेय, अरुण सिंह, राजू पटेल, शुभम, सुनील ठाकुर, सौमित्र, अवनिंद्र, सत्यप्रकाश ओझा आदि थे।