फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jharkar rainy cloud, the weather happened happy

जमकर बरसे मेघ, मौसम हुआ कूल, किसान चहके

Sun, 07 Jul 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Jharkar rainy cloud, the weather happened happy
नगर में बारिश होने के बाद टीडी कालेज चौराहे पर बारिश के बीच भींगते हुए अपने गंतव्य को जाते युवा। - फोटो : BALLIA
बलिया। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को रविवार को राहत मिली। सुबह ही मौसम का मिजाज बदल गया और काली घटाएं छा गई। दोपहर होते ही बारिश शुरू हो गई जो शाम तक होती रही। कभी तेज तो कभी रिमझिम बरसात होती है। लगातार हुई बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया जिससे आवागमन प्रभावित रहा। स्टेशन रोड पर केबल डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बारिश से मौस खुशगवार हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वहीं किसान धान रोपने के कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से आसमान में रुक-रुक बादल आते थे और निकल जाते थे लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। रविवार को सुबह से ही आसमान में काले बाद छाए हुए थे। सुबह में एक दो बार रह-रहकर बूंद पड़े। लोगों को लगा कि आज भी बारिश नहीं होगी लेकिन दोपहर 12 बजे गरज तड़क के साथ झमाझम बारिश होने लगी। हवा बिल्कुल रुक गई जिसके चलते डेढ़ घंटे तक लगातार बारिश हुई। बारिश के चलते नगर की सड़कों पर पानी लग गया। हालांकि इसके बाद भी रिमझिम बारिश शाम तक होती रही। सबसे खराब स्थित नगर काजीपुरा मोहल्ले की रही। नगर में जिला अस्पताल मार्ग पर सड़क के किनारे पटरियों पर केबल डालने के लिए गड्ढे खोदे जाने से सड़क पर कीचड़ फैल गया। इस मार्ग से होकर गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़। वहीं सतीश चंद्र कालेज के पास स्थित एनएच 31 पर भी बारिश का पानी नाले के माध्यम से सड़क पर आ गया। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों ने जहां उमस से राहत महसूस की। वहीं बच्चों के साथ युवा भी बरसात के पानी में भींगकर अपने शरीर को ठंडक पहुंचाते नजर आए। बाइक सवार युवक भींगते हुए गंतव्य तक पहुंचे। बारिश के चलते एनसीसी तिराहा से लेकर कोतवाली तक सड़क कीचड़ से पट गई और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, आर्द्रा नक्षत्र में किसानों को बारिश का इंतजार था ताकि वह धान की रोपाई कर सकें। इसके अलावा खरीफ के अन्य फसलों की हुई बुआई को लेकर भी किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। रविवार को हुई बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

किसानों ने शुरू की धान की रोपाई : सिकन्दरपुर। झमाझम बारिश से आम लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली वहीं क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई तथा किसानों ने धान रोपाई भी शुरू कर दिया। वहीं, नगर पंचायत के कई वार्डो में भारी जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना भी उठाना पड़ रहा है। कई मोहल्लों में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जललमाव हो गया। बांसडीहरोड: क्षेत्र में रविवार को भोर से ही बूंदाबांदी शाम तक होता रहा। जिससे कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है। जबकि बूंदाबांदी से किसानों के सूख रही धान की नर्सरी को काफी फायदा पहुंचा है। किसान अनूप वर्मा ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद मक्के की बोआई शुरू हो जाएगी। कहा कि क्षेत्र में विद्युत कटौती दो सप्ताह से चल रही है। सरकारी नलकूप भी बंद है। लेकिन बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed