{"_id":"6a36d9236f1bb327bf039a31","slug":"jewelry-stolen-after-breaking-shop-shutter-police-scanned-25-nearby-cctv-cameras-ballia-news-c-190-1-ana1001-166708-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दुकान का शटर तोड़कर आभूषण चोरी, पुलिस ने आसपास के 25 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दुकान का शटर तोड़कर आभूषण चोरी, पुलिस ने आसपास के 25 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला
विज्ञापन
सहतवार कस्बा स्थित आभूषण की दुकान में हुई चोरी की सूचना पर उपस्थित लाेग। संवाद
सहतवार। नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नंबर-14 में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़कर आभूषणों की चोरी की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे 25 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
सहतवार वार्ड नंबर 14 निवासी संतोष सोनी रोज की तरह शुक्रवार रात अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख होश उड़ गए। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर से गहने गायब थे। यह देख उनके होश उड़ गए। चोरी की खबर पर मौके पर व्यापारियों की भीड़ जुट गई। उन्होंने रात में पुलिस द्वारा गश्त न करने का आरोप लगाया। सूचना पर तत्काल सहतवार थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।