फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jewelry entered the house with the help of roof, cash stolen

छत के सहारे घर में घुसे चोर,किया हाथ साफ

Sat, 18 Jul 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Jewelry entered the house with the help of roof, cash stolen
गड़वार थाना के सिकटौटी गांव में चोरी के बाद विद्यालय परिसर में चोरों द्वारा तोड़कर फेंके गए सूटक? - फोटो : BALLIA
रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के सिकटौटी गांव में शुक्रवार की रात छत के सहारे घर में घुसे चोर जेवर, 50 हजार नकद समेत अन्य सामान उठा ले गए। शनिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पास खेत में टूटा बक्सा और सूटकेस मिला।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की मानें तो आलमारी में 50 हजार नकदी सहित सोने व चांदी के जेवर रखे थे। चोरी की इस घटना से पीड़ित परिवार सदमे में है। पुलिस को दिये गये तहरीर में शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया है कि शुक्रवार की रात रोज की तरह परिवार के साथ एक कमरे में सो रहे थे । शनिवार की सुबह जगने पर जब वह अपने कमरे का दरवाजा खोलना चाहे तो वह बाहर से बंद मिला। किसी अनहोनी की आशंका पर उन्होने जोर जोर से आवाज लगाई तब बाहर से आकर लोंगों ने दरवाजा खोला। बाहर निकलने पर बगल का तीन कमरा खुला मिला और उसमें रखा गोदरेज का आलमारी सूटकेस सहित बक्सा आदि गायब मिला। इधर शनिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मौके पर डाग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच कराते हुए घटना का जल्द ही खुलासा करने का दावा किया। क्षेत्र में इस चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed