फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jewellery stolen from ex-serviceman's house

Ballia News: पूर्व सैनिक के घर से आभूषण चोरी

Wed, 17 Dec 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Jewellery stolen from ex-serviceman's house
नगरा। थाना क्षेत्र के मलप हरसेनपुर गांव में पूर्व सैनिक में घर में चोर चहारदीवारी फांदकर घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मलप हरसेनपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक दिनेश प्रसाद का परिवार खाना खाकर अपने कमरे में सो गया। इसी दौरान चोर चहारदीवारी फांदकर घर में प्रवेश कर गए। एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी आलमारी का लाॅकर तोड़ दिया। उसमें रखी तीन अंगूठी, एक गले का हार, मांगटीका, दो मंगलसूत्र, दो सिकड़ी, नथुनी, झुमका, ब्रेसलेट, पैजनिया और चांदी के सिक्के आदि लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी सुबह 5 बजे हुई। अलमारी में रखा सारा सामान तितर बितर पड़ा था। सूचना नगरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि दिनेश प्रसाद के पुत्र प्रिंस कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed