{"_id":"69090e044c0c8717cc06bfe1","slug":"jewellery-merchant-robbed-at-gunpoint-ballia-news-c-190-1-ana1001-151393-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आभूषण व्यापारी से की तमंचे के बल पर छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आभूषण व्यापारी से की तमंचे के बल पर छिनैती
विज्ञापन
रतसर । गड़वार थाना के रतसर-पचखोरा मार्ग पर रविवार की शाम ई-रिक्शा से घर जा रहे आभूषण व्यापारी अनिल वर्मा को बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटा कर आभूषण व रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
घटना की सूचना पर एसपी ओमवीर सिंह, सीओ सीटी मो. उस्मान, थाना प्रभारी हितेश व चौकी प्रभारी पवन कुमार मौके पर पहुंचे ।
गड़वार थाना प्रभारी हितेश सिंह ने बताया कि सिकंदरपुर कस्बे के डोमनपुर निवासी अनिल वर्मा की रतसर कस्ब में आभूषण की दुकान है। प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर बैग में आभूषण व नकदी रखकर लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के पास रास्ते में नकाबपोश बदमाशों ने ई-रिक्शा रोक लिया। उनका बैग छीन लिया। इसका विरोध करने पर व्यापारी की पिटाई कर दी।
पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए रात भर पेट्रोल पंप, रास्ते में लगे सीसी कैमरों को खंगाला। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बैग में आभूषण के साथ पांच हजार रुपये थे।
विज्ञापन
व्यापारी की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार की जाएगी। संवाद