फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jewellery and cash kept for son's wedding stolen

Ballia News: बेटे की शादी के लिए रखे गहने और नकदी चोरी

Tue, 11 Mar 2025 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash kept for son's wedding stolen
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के भरखरा गांव में सोमवार की रात एक घर से चोरों ने लाखों के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

भरखरा निवासी मोहन गुप्ता के परिजन खाना पीना खाकर दरवाजे पर सो गए। रात में घर के बाहर नीम के पेड़ के सहारे छत पर चोर चढ़कर घर में घुस गए। चोरों ने मेन दरवाजा अंदर से दुपट्टे से बांधकर बंद कर दिया। कमरों के ताले तोड़ दिए। बड़ा बक्सा खोलकर उसमें से पांच ट्राली बैग व दो बक्से खिड़की के रास्ते खेत में ले गए और कीमती समान चुरा लिया। करीब तीन बजे मोहन की पत्नी की नींद खुली तो चोरी की जानकारी हुई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। मोहन गुप्ता के लड़के की शादी 13 मई को है। शादी के लिए चार लाख के गहने बनवा रखे थे, करीब 80 हजार रुपये नकदी थे। थाने से महज एक किमी दूर चोरी की घटना से दहशत है। थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि चोरों के तलाश के लिए आसपास के सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed