फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jewelery was taken away after threatening the woman

Ballia News: महिला को धमकाकर उठा ले गए आभूषण

Tue, 26 Dec 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Jewelery was taken away after threatening the woman
थाना क्षेत्र के बीबीगंज सोनवानी गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महिला के जागने पर उसे धमकाकर उसके शरीर पर से भी गहने उतरवा लिए। वहीं, पुलिस अभी मामले की तहरीर मिलने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

बीबीगंज सोनवानी निवासी सहजाद अली पुत्र बिकाऊ बाहर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शहजाद की पत्नी रुकसाना खातून अपने दो बच्चों के साथ प्रतिदिन की भांति सोमवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोई थी। रात करीब 12:30 बजे घर के खिड़की की जाली तोड़कर चोर कमरे में घुस गए। अलमारी खोलने लगे। आवाज सुन रुकसाना खातून जग गईं। चोरों ने उन्हें डरा-धमकाकर चुप रहने को कहा। अलमारी पर रखे बक्से को उतार कर चले गए। पीड़िता ने बताया कि बदमाश एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने का आयरन, हाथ शंकर दो, दो जोड़ी पायल, 2 जोड़ी लड़की की पायल, सोने की एक अंगूठी व अलमारी में रखा कपड़ा चोरी कर चले गए। रुखसाना ने बताया कि जाते-जाते मेरे कान व नाक से भी सोने के गहने छीन लिए। मेरी पिटाई भी की। चोरों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि एक कपड़े की गठरी घर के पास तथा एक कपड़ा घर से करीब 100 मीटर दूर सोनवानी-मुडाडीह मार्ग के किनारे मिला है। इस बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed