फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   JE, lineman, contractor and neighbor booked for murder

Ballia News: जेई, लाइनमैन, ठेकेदार और पड़ोसी पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 10 Jun 2023 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
JE, lineman, contractor and neighbor booked for murder
बलिया। फेफना थाना के निधरिया गांव में मकान के छज्जे से सटकर एचटी लाइन खींचने के कारण छात्रनेता मनन दुबे की मौत हुई है। यह आरोप छात्रनेता के पिता रमेश दूबे ने लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कोर्ट में आवेदन देकर जेई मनोज वर्मा, लाइनमैन संतोष राय, ठेकेदार ईश्वर दयाल पाण्डेय और पड़ोसी बृजमोहन उपाध्याय पर बिना विधि के मकान से सटकर लाइन खींचने के कारण मनन की मौत का आरोप लगाया है। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

निधरिया निवासी रमेश दूबे ने आवेदन में आरोप लगाया कि मेरे मकान के पश्चिम गलीनुमा रास्ता है। उस रास्ते के पश्चिम बृजमोहन उपाध्याय का मकान है। मकान के ऊपर से विद्युत विभाग का 11 केवी का तार जाता था, जो तार मेरे मकान के छत से करीब 11 फीट दूर था। बिजली तार को पड़ोसी बृजमोहन उपाध्याय ने जेई मनोज वर्मा, लाइनमैन संतोष राय व ठेकेदार ईश्वर दयाल पांडेय निवासी बसंतपुर ने षडयंत्र व साजिश के तहत मेरे छज्जे से सटकर खिंचवाया दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ईश्वर दयाल पाण्डेय ने पड़ोसी के मकान के ऊपर से जा रहे 11 केवी के तार और पोल बिना किसी विधिक प्रक्रिया के हटाकर घर के करीब छज्जा के पास कर दिया। इसके कारण बीते 14 जनवरी को छत पर एचटी करंट की चपेट में आने से मेरे बेटे मनन दुबे की मौत हो गई। आरोपियों ने षड़यंत्र कर तार का स्थानांतरण हत्या करने के लिए किया था। फेफना थाना प्रभारी राकेश रोहन ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed