फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jayashree scored a hat-trick of victory

Ballia News: जयश्री ने लगाई जीत की हैट्रिक

Sat, 13 May 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Jayashree scored a hat-trick of victory
रेवती। नगर पंचायत रेवती में निर्दलीय प्रत्याशी जयश्री पाण्डेय ने लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा किया। उन्होंने यहां से निर्दलीय प्रत्याशी 1630 मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी को यहां से तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

मतगणना के प्रथम चरण की गणना के बाद जयश्री पाण्डेय ने निर्दल प्रत्याशी राणा योगेन्द्र विक्रम सिंह मांडलू से 241 मतों की बढ़त बना ली। यह बढ़त दूसरे चरण में 926 की हो गई। तीसरे चरण की गणना के बाद जयश्री ने राणा योगेन्द्र से 1441 मतों की बढ़त हासिल कर लिया। चौथे और अन्तिम चरण की गिनती में जयश्री ने 5117 मत प्राप्त कर राणा योगेन्द्र (3487 मत) को 1630 मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी अभिज्ञान तिवारी 2989 मत प्राप्त कर तीसरे नम्बर पर रहे। आरओ सीबी पटेल ने जयश्री को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन


विकास होगी प्राथमिकता
रेवती। नगर पंचायत रेवती में तीसरी बार मिली जीत के बाद जयश्री पाण्डेय ने कहा कि नगर में विकास के कार्यों के साथ सामुदायिक विवाह घर का निर्माण प्राथमिकता के अधार पर कराया जाएगा। बड़ी बाजार पोखरे का सुंदरीकरण, नगर के समस्त लिंक मार्गों का निर्माण के साथ किशोरोंं तथा बच्चों के लिए जिम की स्थापना कर युवा के शारीरिक सौष्ठव का विकास किया जाएगा। जयश्री ने इस जीत के लिए नगर की जनता के प्रति अभार जताया। कहा कि नगर के चतुुर्दिक विकास के लिए मै निरंतर उत्पर रहूंगी। अजयशंकर पाण्डेय कनक ने भी कहा कि जनता की सेवा मेरे जीवन का मूल उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed