फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jawan dies in an accident while sleeping in the camp

कैंप में सोते समय हादसे में जवान की मौत

Sun, 16 Oct 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jawan dies in an accident while sleeping in the camp
हल्दी क्षेत्र के परसिया गांव निवासी सेना के जवान प्रकाश सिंह के शव आने के बाद गार्ड आफ ऑनर की सलाम? - फोटो : BALLIA
हल्दी। क्षेत्र के परसिया गांव निवासी सेना में जवान की शुक्रवार की सुबह सैन्य शिविर में सोते समय हादसे से मौत हो गई। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से उसके पैतृक गांव परसिया लाया गया। इसे देख परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। साथ आए जवानों की ओर से चैनछपरा गंगा घाट पर गार्ड फॉर ऑनर देकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परसिया गांव निवासी प्रकाश सिंह (26) पुत्र संजय सिंह सेना के 130 आरसीसी ग्रिप विभाग में ईस्ट सिक्किम में तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात सिक्किम की पहाडि़यों में सभी जवानों के साथ कैंप में सोए थे। शुक्रवार की सुबह प्रकाश सिंह के साथियों ने चाय पीने के लिए कैंप से बाहर चलने को कहा, लेकिन उसने रात 9 बजे की फ्लाइट से गांव जाने की बात कहकर सो गया। इसी बीच शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे कैंप के ऊपर पहाड़ी पर खड़ी सेना की गाड़ी को एक प्राइवेट गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे असंतुलित होकर दोनों गाड़ी पहाड़ी से नीचे लगे प्रकाश के कैंप पर गिर गई। इस कारण गाड़ी के नीचे दबकर प्रकाश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को जब प्रकाश का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव परसिया पहुंचा तो परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में कोहराम मच गया। गांव सहित आस पास के गांवों की भीड़ उसके दरवाजे पर इकट्ठा हो गयी। पार्थिव शरीर को साथ लेकर आये जवानों ने क्षेत्र के चैनछपरा गंगा घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार कराया। मुखाग्नि मृतक के पिता संजय सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed