फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jannayak Chandrashekhar Birth Centenary Celebrations: Achievements of the Central and State governments highlighted.

Ballia News: जननायक चंद्रशेखर जन्म शताब्दी महोत्सव, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Mon, 05 Oct 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jannayak Chandrashekhar Birth Centenary Celebrations: Achievements of the Central and State governments highlighted.
चितबड़गांव मोड के समीप के जननायक चंद्रशेखर जन्म शताब्दी महोत्सव के दौरान अति​थियों का माल्यार्प
चितबड़ागांव। केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को चितबड़ागांव में जननायक चंद्रशेखर जन्म शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों एवं राजनीतिक जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का जीवन देश और समाज के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि यह बलिया के लिए गौरव की बात है कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर यहां के सांसद रहे। देश के बड़े-बड़े राजनेता उनके राजनीतिक जीवन और निर्णय लेने की क्षमता से प्रभावित थे। वर्तमान पीढ़ी को भी उनके जीवन से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा है। आज प्रदेश माफिया मुक्त होने के साथ सबसे अधिक एक्सप्रेस-वे वाला प्रदेश बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा, पिताजी की तुलना में मैं कुछ भी नहीं हूं, लेकिन हमेशा उनके दिखाए पदचिह्नों पर चलने का प्रयास करता हूं। इसमें स्वच्छ राजनीति भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वह किसी पद पर रहें या न रहें, बलिया की जनता का हित हमेशा सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट था।
कार्यक्रम में वीरेंद्र पाठक, इंजीनियर दिनेश सिंह, बंशबहादुर सिंह, हीरा सिंह, राघव सिंह, अरुण सिंह, अरविंद सिंह सेंगर, दिनेश प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, डॉ. प्रवीण सिंह, मदन राजभर, सुरजीत सिंह परमार, संतोष सिंह, अजय कुमार सिंह आदि थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोपों को बताया गलत : भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा पर लगाए गए आरोपों के संबंध में नीरज शेखर ने कहा कि संजय मिश्रा को सभी लोग भली-भांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। सभी राजनीतिक व्यक्तियों को इस प्रकरण में संजय मिश्रा के साथ खड़ा होना चाहिए। द्वेषवश किसी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से गलत आरोप लगाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि साधारण कार्यकर्ता की तरह रहने और सभी को साथ लेकर चलने वाले जिलाध्यक्ष का सभी को सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह और जिला महामंत्री हिमांशु सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता वृजकुमार सिंह ने तथा संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed