फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jannayak Chandrasekhar University ballia Convocation ceremony Gold medals to 34 meritorious students

जननायक चंद्रशेखर विवि में दीक्षांत समारोह: 34 मेधावियों को स्वर्ण पदक, राज्यपाल बोलीं-  लड़कियों ने किया कमाल

Mon, 09 Jan 2023 05:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Jan 2023 05:22 PM IST
सार

बलिया स्थित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में 34 मेधावियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। पदक पाने वाली सूची में छात्राओं की संख्या देख राज्यपाल प्रसन्न हुईं। 

विज्ञापन
Jannayak Chandrasekhar University ballia Convocation ceremony Gold medals to 34 meritorious students
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया स्थित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह सोमवार को कई मायनों में यादगार रहा। कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विभिन्न महाविद्यालयों के 34 मेधावियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। मेडल पाने वाली सूची में छात्राओं की संख्या देख राज्यपाल प्रसन्न हुईं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। 80 और 20 का रेशियो पूरे देश में है। अब 80 प्रतिशत मेडल लड़कियां ले जा रही हैं। 20 प्रतिशत लड़कों के पास मेडल है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में 100 प्रतिशत मेडल लड़कियां ले जाएंगी। 

विज्ञापन

...तो बदलना पड़ेगा विश्वविद्यालय का नाम

राज्यपाल ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि  आज इस स्टेज पर जो दो महिलाएं (राज्यपाल और कुलपित) हैं। आने वाले पांच-सात वर्ष में यहां केवल और केवल महिलाएं ही बैठेंगी। यदि ऐसा होता है तो विश्वविद्यालय का नाम भी लड़कियों के नाम पर बदलना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत युवाओं की देन

Jannayak Chandrasekhar University ballia Convocation ceremony Gold medals to 34 meritorious students
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल ने आगे कहा कि आज का समय विज्ञान का समय है। अनुसंधान का समय है। भारत के शोध की देन है कि कोरोना का टीका बना। कई समस्याएं देश में हैं जिनका हल अनुसंधान से हो सकता है। ऐसा नहीं की सभी बीमारियों को दवा से ही ठीक किया जा सकता है। योग से भी कई मर्जों का उपचार हो सकता है। भारत का रॉकेट विक्रम-एस कई खूबियों से लैस है।

आत्मनिर्भर भारत युवाओं की देन है। अब जी-20 सम्मेलन होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ लोगों को शिखर पर बनाए रखने के लिए प्रयासरत हैं। शिखर सम्मेलन यूपी के चार शहरों में होगा। शिखर सम्मेलन में जापान के लोग भी आएंगे। उनसे बात करने के लिए जापानी भाषा के जानकारों की तलाश की जा रही है। 

स्कूली बच्चों ने पेश किए संस्कृतिक कार्यक्रम

दीक्षांत समारोह में प्राथमिक विद्यालय मिश्रवलिया, प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर, प्राथमिक विद्यालय बेरुआरबारी के साथ ही कस्तूरबा विद्यालय रेवती के बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कुल 30 बच्चों को राज्यपाल ने बैग वितरित किया। बच्चों ने अपने हाथों से बनाई पेंटिंग राज्यपाल को दी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि मोटा अनाज खाएं और सेहत बनाएं। बीमारियों को भगाने और हमेशा स्वस्थ रहने के लिये मोटे अनाज का सेवन जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed