फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Janeshwer mishr remembered on death anniversary

पुण्यतिथि पर याद किए गए छोटे लोहिया

Wed, 22 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Janeshwer mishr remembered on death anniversary
नरही के कृष्णा शिक्षा निकेतन के प्रांगण जनेश्वर मिश्र की 10वीं पुण्यतिथि में उनके चित्र पर पुष्प ? - फोटो : BALLIA
नरही। समाजवाद के पुरोधा व छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 10वीं पुण्यतिथि कृष्णा शिक्षा निकेतन के प्रांगण में बुधवार को मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विद्यालय परिवार के साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विद्यालय के प्रबंधक रविकांत उपाध्याय (लल्लू) ने बताया कि कृष्णा शिक्षा निकेतन परिवार जनेश्वर मिश्र सम्मान छात्रवृत्ति योजना 2020 के अंतर्गत नि:शुल्क शिक्षा के लिए नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के मेधावी व प्रतिभावान बच्चों को प्रत्येक कक्षा में (सेक्शन) से 10 बच्चों को वरीयता क्रम में नि:शुल्क शिक्षा के लिए चयन किया जाएगा। इन छात्रों को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों की शुल्क प्रतिपूर्ति जनेश्वर मिश्र सेवा संस्थान द्वारा की जाएगी। बताया कि अगले पुण्यतिथि के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हाफ मैराथन का आयोजन होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके छात्र जीवन के सहयोगी रहे अभिमन्यु राय ने कहा कि उनकी सादगी भरे जीवन, एक ईमानदार राजनीतिज्ञ एवं समाज के छोटे से बड़े सभी नागरिकों को सम्मान अधिकार दिलाने वाले नेता थे। उनके जीवन से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए, यही उनके लिए प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर सुधीर मिश्र, राजेश कुमार मिश्र, ओम प्रकाश पांडेय, अरुण कुमार ओझा, गुलाब चंद उपाध्याय, मनीष दुबे, पप्पू मिश्र, अजीत राय, कृष्णानंद सिंह, कमलेश यादव समेत पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed