फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jamuna Ram defeated Sunbeam in junior volleyball competition

Ballia News: जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता में जमुना राम ने सनबीम को किया पराजित

Fri, 25 Aug 2023 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Jamuna Ram defeated Sunbeam in junior volleyball competition
बलिया। जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला स्टेडियम व सोहांव की टीमों के मध्य शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव ने सनबीम स्कूल को पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। अन्य मुकाबलों में हॉली पथ स्कूल ने स्टेडियम सी को, एकौनी ने स्टेडियम बी को, सोहाव ए ने दोकटी को, नरहीं ने जमुना राम को पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम ने नरहीं को, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में अत्यंत संघर्षपूर्ण मुकाबले में सोहांव ने एकौनी को पराजित कर खिताबी मुकाबले में स्थान सुरक्षित किया। निर्णायक की भूमिका सच्चिदानंद राय, राम कुमार यादव, मृत्युंजय पाठक, अजितेश सिंह, मोनू पांडे, विनय यादव, राजबीर सिंह आदि ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed