{"_id":"5e5a99478ebc3ec9871b0489","slug":"jam-sought-for-search-of-youth-immersed-in-ganga-ballia-news-vns513537791","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा डूबे युवक की तलाशी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा डूबे युवक की तलाशी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
विज्ञापन
दुबहर। थाना क्षेत्र के दुबहर निवासी विशाल गुप्ता के शुक्रवार को मुंडन संस्कार के दौरान श्रीरामपुर घाट पर गंगा नदी में डूबने के बाद अब तक पता नहीं लगने पर ग्रामीणों में रोष है। उन्हाेंने गंगा में डूबे युवक की तलाश करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चक्कताजाम कर दिया। बाद में थानाध्यक्ष के आश्वासन पर उन्हाेंने जाम समाप्त किया।
बता दें कि दुबहर थाना क्षेत्र के दुबहर निवासी विजय गुप्ता का पुत्र शुक्रवार को श्रीरामपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए गया था। जहां गंगा नदी में स्नान करते समय वह गंगा नदी में डूब गया। आसपास के लोगों ने विशाल को गंगा नदी में शुक्रवार देर रात तक तलाश की, लेकिन विशाल का कहीं अता-पता नहीं लग सका।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी नाविकों से नदी में जाल डलवाकर तलाश कराई, इसके बाद भी विशाल का कहीं सुराग नहीं लग सका। इसको लेकर शनिवार को दुबहर के ग्रामीणों ने विशाल की तलाशी में जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाने के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग को लेकर एनएच-31 पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दुबहर रंजीत सिंह के आश्वासन पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।