फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jam jammed at every intersection of the city, where people stranded

सारी कवायद फेल, ठहर गया शहर

Thu, 31 Oct 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Jam jammed at every intersection of the city, where people stranded
शहर के जगदीशपुर चौराहा पर लगे जाम में सामान लदा फंसा वाहन - फोटो : BALLIA
बलिया। छठ पर्व को लेकर खरीदारों की बाजार में उमड़ी भीड़, सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण और सवारी वाहनों के जहां-तहां आड़े तिरछे खड़े होने के कारण गुरुवार को पूरे शहर में जाम लगा रहा। सुबह दस बजे से 12 बजे तक शहर के सभी चौराहों पर जाम लगा रहा जिसमें लोग फंसे रहे। रह-रह कर जाम लगता रहा। शाम चार बजे से छह बजे तक फिर शहर जाम से जकड़ा रहा। स्थिति यह थी की पैदल जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में जाम एक गंभीर समस्या बन गई है। इसके पीछे सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण, सवारी वाहन चालकों की मनमानी के साथ पुलिस की उदासीनता भी है। इन दिनों छठ त्योहार की खरीदारी को लेकर बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को जहां पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे वहीं गुरुवार को भी शहर का चप्पा-चप्पा जाम की चपेट में रहा। शहर में धड़ल्ले से सामानों को लादकर पिकअप आदि वाहन जाते रहे, इसे रोकने को लेकर कोई इंतजाम नहीं रहा। आलम रहा कि शहर के चित्तू पांडेय चौराहा, कचहरी-कुंवर सिंह चौराहा मार्ग, रोडवेज, मिड्ढी चौराहा, कदम चौराहा, कासिम बाजार, आर्यसमाज रोड, स्टेशन-चौक रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड आदि मार्गों के साथ ही शहर का चप्पा-चप्पा पूरे दिन जाम से जूझता रहा।
विज्ञापन

शहर में जाम लगने का एक प्रमुख कारण अतिक्रमण है जिससे निजात नहीं मिल रही है। शहर के सभी मार्गों पर पटरी के नाम पर सड़कों पर ही दुकानों को लगाया जाता है। स्टेशन-चौक मार्ग तो इसके लिए कुख्यात हो चुका है। इसके अलावा आर्यसमाज रोड, शहीद पार्क समेत सभी मार्गों पर सड़क किनारे तक दुकानें लगाई जाती हैं। इसके अलावा लोगों को पैदल चलने के लिए दशकों पहले बने फुट-वे पर भी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। चित्तू पांडेय चौराहा पर ही फुट वे पर वर्षों से दुकानदारों का कब्जा है लेकिन पुलिस चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हैं कई अवैध स्टैंड, सड़कों पर ई-रिक्शा चालकों का कब्जा : बलिया। शहर में स्थित अवैध स्टैंडों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से जाम की समस्या पैदा हो रही है। इन स्टैंडों से शहर से अन्यत्र के लिए डग्गामार वाहनों का संचालन किया जाता है। कुछ दिनों पहले टीडी कॉलेज के पास के स्टैंड को पीडब्लूडी के पास करने का निर्णय लिया गया लेकिन इसके बाद भी वाहन चालक पुलिस की मिलीभगत से जहां-तहां सवारियों को बैठाने का काम करते हैं। हालांकि कोतवाली पुलिस कभी कभार वाहनों को पकड़ती है लेकिन बाद भी इसे छोड़ देती है। आलम यह है कि शहर के पीडब्लूडी, रोडवेज, गड़वार रोड, कदम चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा के जनता मार्केंट आदि दर्जनों स्थानों से डग्गामार वाहनों का संचालन किया जाता है। डग्गामार वाहनों व अवैध स्टैंडों के संचालन के कारण रोजाना शहर में जाम लगता है। रोडवेज के पास तो यातायात पुलिस पोस्ट के सामने ही वाहनों को खड़ा कर सवारियों को बैठाया जाता है। इसके अलावा शहर के चित्तू पांडेय चौराहा पर स्थित यातायात चौकी के पास ही चारों दिशाओं में सड़क किनारे ही ई-रिक्शा कतार लगाते हैं और सवारियों को बैठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed