फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jal Shakti Minister hints at action against superintending engineer

जलशक्ति मंत्री ने अधीक्षण अभियंता पर कार्रवाई के दिए संकेत

Sun, 19 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Minister hints at action against superintending engineer
शहर से सटे माल्देपुर में कटान कार्यों का निरीक्षण करते जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : BALLIA
बलिया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार की देर शाम कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता (एसई) के अनुपस्थित होने पर सवाल किया और बिना अनुमति अवकाश पर जाने पर नाराजगी जाहिर की। तत्काल उच्च अधिकारियों से बात कर एसई पर बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए। कटान रोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री ने माल्देपुर में चल रही परियोजना के बारे में अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा से पूरी जानकारी ली। उन्होंने पैदल पूरी परियोजना का भ्रमण कर कार्य को बारीकी से देखा। पिछले वर्षो में हुए कटान को लेकर अधिकारियों से निकलने वाले परिणाम के बारे में भी फीडबैक लिया। एक्सईएन ने बताया कि पार्कापाइन के डालने से हैबतपुर में नदी का कटान अपेक्षाकृत कम हुई है। गांव वालों ने निर्माण कार्य रुके होने की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने जेई से कड़ाई से पूछताछ की। जेई ने मैटेरियल की कमी होने की जानकारी दी। इस पर मंत्री नाराज हुए और कहा कि ऐसी गम्भीर परियोजनाओं में लापरवाही कत्तई ठीक नहीं है। हर हाल में कार्य की रफ्तार बढ़ाई जाए। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू, धर्मेंद्र सिंह, सीडीओ प्रवीण वर्मा सहित बाढ़ खण्ड के अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed