फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jail may soon replace 2G with 4-G jammer

जेल में 2-जी की जगह जल्द लग सकता है 4-जी जैमर

Mon, 09 Aug 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Jail may soon replace 2G with 4-G jammer
बलिया। जिला जेल में जल्द ही टू जी के बजाय फोर जी जैमर लगाया जाएगा। ताकि बंदियों के जेल से बाहर बात करने पर विराम लग सके। डीएम और एसपी के रविवार को जेल के निरीक्षण के बाद जेल प्रशासन हरकत में आया और उसने जैमर का प्रस्ताव बनाया।
विज्ञापन

जिला कारागार का रविवार की शाम जिलाधिकारी अदिति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने निरीक्षण किया था। जिसमें बैरकों में जांच के दौरान बंदियों के पास से मोबाइल व चार्जर बरामद हुआ था। निरीक्षण के बाद हरकत में आए जेल प्रशासन ने जेल में 4-जी जैमर लगाने का निर्णय लिया। जिसके लिए उसने प्रस्ताव भी बना डाला। फोर जी जैमर लग जाने के बाद जेल के अंदर से कोई भी कैदी बाहर से बात नहीं कर सकेगा। जिला कारागार में लगा 2-जी जैमर काम नहीं कर रहा है। जिससे बंदी जेल के अंदर से आसानी से मोबाइल से बातचीत कर लेते हैं। जेल में अक्सर मोबाइल को लेकर बवाल भी होता रहता है। तमाम कोशिशों के बाद भी इस पर पूरी तरह से लगाम नहीं पा रही है। जेल के अंदर से बात ना हो इसके लिए जिला कारागार प्रशासन ने नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कारागार निदेशालय भेजा जाएगा। इसके लिए आधिकारिक बातचीत भी हो चुकी है। उम्मीद है कि जैमर जल्द ही लगा दिया जाएगा। पहले का लगा 2-जी जैमर काम नहीं कर रहा है। उसे बदल कर 4-जी जैमर लगाने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। जो शासन को भेजा जाएगा। -यूपी मिश्रा, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed