फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   It's no longer okay for drunk drivers

Ballia News: नशे में वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं

Thu, 16 Nov 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
It's no longer okay for drunk drivers

विज्ञापन
बलिया। नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े गए लापरवाह 55 चालकों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। काली सूची में भी डाल दिया गया है।

परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि विभाग की ओर से 55 लोगों के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की यह कार्रवाई अप्रैल 2023 से अब तक की गई है। एआरटीओ प्रवर्तन के साथ टीम गठित कर ओवर लोडिंग वाहन और नशे की हालत में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अप्रैल से लेकर अब तक 55 लोगों के लाइसेंसों को निरस्त कर दिया गया है। इनमें अधिकांश गैर जनपद और गैर प्रांतों के हैं। नशे की हालत में वाहन चलाने से खुद के साथ ही दूसरों की भी जान जाती है। ऐसे में किसी और तरह की कार्रवाई करने की बजाय लाइसेंस को ही निरस्त कर दिया गया। संबंधित सभी व्यक्तियों को पोर्टल पर ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। अब यह लोग अन्य किसी जनपद से भी लाइसेंस नहीं बनवा सकते हैं।


000



नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक 55 लोगों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। टीमें हाईवे व अन्य मार्गों पर भी लगाई गई हैं, ओवर लोडिंग व नशे में वाहन चलाने के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


-अरुण कुमार राय, एआरटीओ प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed