{"_id":"57e80fa34f1c1bf70a573f1d","slug":"its-heavy-rain-severa-houses-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरने के साथ कई गांवों में गिरे मकान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरने के साथ कई गांवों में गिरे मकान
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को आसमान से बरसी आफत ने एक बार फिर बाढ़ की यादें ताजा कर दी। जहां क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग बारिश की वजह से टूट गए। वहीं थम्हनपुरा-गंगहरा पक्का पुल के दक्षिणी और उत्तरी दोनों तरफ के एप्रोच 80 प्रतिशत टूट गया। इतना ही नहीं बारिश के कारण कई गांवों में किसी का कच्चा मकान तो किसी का डेरा ध्वस्त हो गया। वहीं कई पेड़ भी बारिश की वजह से धराशायी हो गए।
शनिवार को लगातार नौ घंटे हुई बारिश से जहां कपिलेश्वरी भवानी से गंगहरा जाने वाले संपर्क मार्ग जलमग्न होकर कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गंगहरा से पूर्व की तरफ से जाने वाला संपर्क मार्ग पानी से तेज धार के कारण दो जगह से पूरी तरह टूट गया। गंगहरा-थम्हनपुरा का एप्रोच टूट जाने से ट्रैक्टर सहित बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। एनएच-31 पर चौबेपुर गांव के सामने विशाल बरगद का पेड़ गिर जाने के कारण जहां घंटों आवागमन अवरुद्ध रहा।
वहीं कई गांवों में कई व्यक्तियों के मकान में जमींदोज हो जाने के कारण वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। सबसे अधिक परेशानी उन बच्चों को हुई। वहीं कई वाहन संपर्क मार्ग टूट जाने के कारण बीच में घंटों फंसे रहे। शनिवार को हुई बारिश में हनुमानगंज विकास खंड के अकेले थम्हनपुरा गांव में आठ लोगों का कच्चा मकान धराशायी हो गया। पीड़ितों ने शासन से मांग किया कि यह एक दैवी आपदा है और इसका उचित मुआवजा दिया जाय।
विज्ञापन
मलबे में दबकर किशोरी की मौतः बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में रविवार की देर शाम दीवार गिर गई। इस हादसे में पायल(13) पुत्री महेंद्र राम, खुशबू (05) आैर अनीता(06) मलबे में दब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने बालिकाओं को मलबे से निकाला जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पायल को मृत घोषित कर दिया।