{"_id":"67aa38a015a547a0f70b0bab","slug":"it-took-two-hours-to-show-the-slip-from-counter-to-opd-ballia-news-c-190-1-ana1001-133178-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पर्ची काउंटर से ओपीडी में दिखाने में लगे दो घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पर्ची काउंटर से ओपीडी में दिखाने में लगे दो घंटे
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। निशुल्क सुविधा की आस में दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को पर्ची काउंटर से ओपीडी में दिखाने में दो घंटे लग गए। उसके बावजूद अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हुई। मरीज बाहर मनमानी दर पर जांच कराने के लिए विवश हैं।
जिला अस्पताल में सोमवार को भीड़ रही। पर्ची काउंटर खुलते ही सुबह से दोपहर तक मरीजों व तीमारदारों की लंबी लाइन रही। करीब 1752 मरीज इलाज कराने पहुंचे। यह पिछले एक सप्ताह में सबसे ज्यादा है। पर्ची काउंटर, ओपीडी में घंटों लाइन में लगने के बाद पेट दर्द संबंधित मरीज जब अल्ट्रासाउंड जांच कराने पहुंचे तो कक्ष पर ताला बंद मिला। रेडियोलॉजिस्ट की तबीयत खराब होने के कारण अल्ट्रासाउंड जांच व मेडिकोलीगल एक्स-रे नहीं हो पाने का दरवाजे पर नोटिस चस्पा था। कई ने सीएमएस से इसकी शिकायत की।
शहर के बेदुआ निवासी मालती देवी ने कहा कि बेटे के पेट में कई दिनों से दर्द हो रहा था। अस्पताल में डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच लिखी। यहां पता चला कि जांच नहीं हो रही है। खड़सरा निवासी सुरेंद्र शाह ने बताया कि सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं है। बाहर में जांच कराने पर छह सौ रुपये लग रहे हैं। अब दूसरे दिन आना पड़ेगा। जिला अस्पताल व महिला अस्पताल छोड़ दें तो अन्य सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच नहीं होती है। यहां अस्पताल में प्रतिदिन 120 से अधिक मरीजों को चिकित्सक अल्ट्रासाउंड जांच लिखते हैं, जिसमें 30 से 35 मरीजों को निशुल्क जांच की सुविधा मिलती थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
तबीयत खराब होने के कारण रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर चल रहे हैं। आते ही पूर्व की भांति जांच की सुविधा मरीजों को मिलेगी।-- डॉ़ एसके यादव, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सोमवार को भीड़ रही। पर्ची काउंटर खुलते ही सुबह से दोपहर तक मरीजों व तीमारदारों की लंबी लाइन रही। करीब 1752 मरीज इलाज कराने पहुंचे। यह पिछले एक सप्ताह में सबसे ज्यादा है। पर्ची काउंटर, ओपीडी में घंटों लाइन में लगने के बाद पेट दर्द संबंधित मरीज जब अल्ट्रासाउंड जांच कराने पहुंचे तो कक्ष पर ताला बंद मिला। रेडियोलॉजिस्ट की तबीयत खराब होने के कारण अल्ट्रासाउंड जांच व मेडिकोलीगल एक्स-रे नहीं हो पाने का दरवाजे पर नोटिस चस्पा था। कई ने सीएमएस से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
शहर के बेदुआ निवासी मालती देवी ने कहा कि बेटे के पेट में कई दिनों से दर्द हो रहा था। अस्पताल में डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच लिखी। यहां पता चला कि जांच नहीं हो रही है। खड़सरा निवासी सुरेंद्र शाह ने बताया कि सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं है। बाहर में जांच कराने पर छह सौ रुपये लग रहे हैं। अब दूसरे दिन आना पड़ेगा। जिला अस्पताल व महिला अस्पताल छोड़ दें तो अन्य सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच नहीं होती है। यहां अस्पताल में प्रतिदिन 120 से अधिक मरीजों को चिकित्सक अल्ट्रासाउंड जांच लिखते हैं, जिसमें 30 से 35 मरीजों को निशुल्क जांच की सुविधा मिलती थी।
विज्ञापन
तबीयत खराब होने के कारण रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर चल रहे हैं। आते ही पूर्व की भांति जांच की सुविधा मरीजों को मिलेगी।