फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   It should have increased by 60 paise, but it increased by five rupees.

Ballia News: बढ़ना चाहिए 60 पैसे, बढ़ गए पांच रुपये

Fri, 26 Dec 2025 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
It should have increased by 60 paise, but it increased by five rupees.
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन परिसर।संवाद
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से छपरा के लिए मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में पहले 30 रुपये किराया लगता था। शुक्रवार से 35 रुपये किराया लगने लगा है। इसी तरह सुरेमनपुर से बलिया का टिकट मेल एक्सप्रेस का 30 रुपये था। अब 35 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

सरकार ने मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में दो पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाने की घोषणा की है। लेकिन 30 किलोमीटर की दूरी पर ही पांच रुपये अधिक किराया रेलवे यात्रियों से वसूल रहा है।सरकार की घोषणा पर गौर किया जाए तो सुरेमनपुर से छपरा का टिकट 30 रुपये 60 पैसा लगना चाहिए, क्योंकि सुरेमनपुर से छपरा की दूरी 30 किलोमीटर है। वहीं, सुरेमनपुर से बलिया की दूरी 35 किलोमीटर है। किराया 30 रुपये 70 पैसा लगना चाहिए, लेकिन दोनों जगह का किराया 30 की जगह 35 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

ऐसी विसंगति कई रेलवे मार्गों पर कई ट्रेनों में है, जहां दूरी और निर्धारित घोषणा से अधिक किराया रेलवे वसूल रहा है। शुक्रवार से जो किराया लागू हुआ है। उसके अनुसार पैसेंजर ट्रेनों में 215 किलोमीटर तक कोई किराया वृद्धि नहीं होगी। इसी तरह जनरल क्लास के टिकट पर पैसेंजर ट्रेनों में एक पैसा प्रति किलोमीटर 215 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी की ट्रेनों में टिकट वसूला जाएगा। मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में नाॅन एसी में या एसी में दो पैसे प्रति किलोमीटर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से 216 किलोमीटर से 750 किलोमीटर की दूरी पर जनरल टिकट के लिए 5 रुपये ज्यादा देना पड़ा। 751 किलोमीटर से 1250 किलोमीटर दूरी तक 10 रुपये ज्यादा देना पड़ा। 1251 किलोमीटर से 1750 किलोमीटर तक 15 रुपये अधिक देना पड़ा है। 1751 किलोमीटर से 2250 किलोमीटर तक 20 रुपये अधिक लगने लगा है। यात्रियों ने बताया कि सूरेमनपुर से दिल्ली जाने के लिए जहां जनरल टिकट का 280 रुपये लगता था अब 290 रुपये हो गया है। सुरेमनपुर से मुंबई जाने के लिए 405 रुपये जनरल टिकट का लगता था अब 440 रुपये लग रहा है।

इसी तरह से सुरेमनपुर से सियालदह जाने के लिए जहां 205 रुपये जनरल टिकट का लगता था, अब 220 रुपये वसूला जा रहा है। इस तरह से बलिया और छपरा की दूरी 30 और 40 किलोमीटर होने के बावजूद 5 पांच रुपये ज्यादा किराया कैसे हो गया।
ट्रेनों का किराया बढ़ाने के फैसला रेल मंत्रालय का है, इसमे हम लोग कुछ नही कर सकते, बढ़े किराया खुद सिस्टम से टिकट बुक करते समय ले लेगा।
- पंकज कुमार सिंह वाणिज्य अधीक्षक सुरेमनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed