फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Irregularities in MNREGA, MP ordered investigation

Ballia News: मनरेगा में हुई अनियमितता, सांसद ने जांच के निर्देश दिए

Sat, 19 Jul 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in MNREGA, MP ordered investigation
बलिया। सांसद सलेमपुर रमाशंकर राजभर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। विभागवार 97 एजेंडों पर समीक्षा की गई। सांसद ने कहा कि ब्लाॅक नवानगर के गांव भाटी गांव में घोर लापरवाही हुई है। भुगतान हो गया है, इसकी जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में स्वयं सहायता समूहों की ओर से कितने प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसकी सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के लिए कहा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्राम टूटवारी मार्ग और डुहा बिहरा सड़क की मरम्मत कराने के लिए कहा। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता के अंतर्गत अनुसूचित जाति-जनजाति को शासन से मिलने वाली सहायता के मुद्दे पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शासन से धनराशि प्राप्त हो गई है, बहुत जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सिकंदरपुर, किड़हिरापुर में सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है। मनियर के अंतर्गत सीएचसी रिगवन, चिलकहर का वर्ष 2002 से निर्माण हो रहा है, अभी तक चालू नहीं हुए हैं। सीएचसी टिकादेवरी नवपुरा, सीएचसी फेफना और सीएचसी इंदरपुर में डॉक्टरों की तैनाती न होने पर सीएमओ को निर्देश दिए कि डॉक्टरों की तैनाती की जाए। सभी थानों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि बाढ़ क्षेत्र के गांवों में जाकर अपनी टीम के साथ पशुओं को टीका लगाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में 40 गोशाला हैं प्रत्येक पर चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। ग्राम पंचायत भवनों में चार-चार सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं।

पाइप डालने के बाद हो सड़कों की मरम्मत : जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड मनियर, बेलहरी व हनुमानगंज में कार्य प्रगति पर है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि गांवों एवं सड़कों के अंदर पाइप बिछाकर मरम्मत कराई जाए। ग्राम पंचायतों एवं सरकारी स्कूलों में लगे हैंडपंप की तत्काल मरम्मत कराई जाए। खराब सड़कों के तत्काल निमार्ण के लिए सांसद ने कहा। बसरीपुर में सड़क मरम्मत कराने के निर्देश दिए। डीएम मंगला प्रसाद सिंह, एसपी ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, विधायक जय प्रकाश अंचल, हंसू राम, संग्राम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed