फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   IPS youth demonstrated

आईपीएस के युवाओं ने किया प्रदर्शन--

Wed, 27 Nov 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
IPS youth demonstrated
जिलाधिकारी को अपनी मागों लेकर पत्रक देने जाते इंडियन पीपुल्स सर्विसेज के कार्यकर्ता। - फोटो : BALLIA
बलिया। भारतीय संविधान की जय हो के नारे के साथ संविधान दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार है हम सबका जन्म सिद्ध अधिकार की गारंटी को भारत के संविधान में मौलिक अधिकार के रुप में लागू करने की मांग को लेकर इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। इस मौके पर आईपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोंडवाना ने कहा कि चिकित्सा, शिक्षा का बाजारीकरण नहीं बल्कि राष्ट्रीयकरण किया जाना चाहिए। शिक्षा के बल पर ही हमारा देश पुन: विश्वगुरु बन सकेगा। संविधान लागू किए जाने के 70 साल बाद भी हमारे देश में संविधान को पूरी तरह से लागू नहीं किया गया। जिसके चलते आज भी हमारे युवा वर्ग का शोषण किया जा रहा है। इस मौके पर सुरेश शाह, कृष्ण कुमार गोंड, आदित्य पासवान, शिवशंकर खरवार, रंजीत गोंड, राजेश त्रिपाठी, सुशील गोंड, जितेंद्र कुमार, ब्रजेश सोनी, राजीव ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed