फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Investigation stopped in District Women's Hospital for 15 days, patient upset

जिला महिला अस्पताल में 15 दिन से जांच बंद, मरीज परेशान

Fri, 28 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Investigation stopped in District Women's Hospital for 15 days, patient upset
जिले के स्वास्थ्य महकमा में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। सरकार का फरमान है कि सीएचसी तक में रक्त की जांच आदि की सुविधा मरीजों को मुहैया कराई जाए। जबकि यहां तो जिला महिला अस्पताल में बीते एक पखवारे से खून जांच बंद है। जिम्मेदार मशीन खराब होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रहे है। जबकि रक्त की जांच बंद होने से मरीजों को प्राइवेट पैथालॉजी जाना पड़ रहा है। मामूली जांच के लिए भी प्राइवेट पैथालॉजी संचालक महिला मरीजों से मोटी रकम वसूल रहे है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि यह सारी कवायद अस्पताल प्रशासन की मिलीं भगत से हो रही है। इसके एवज में निजी पैथालॉजी संचालक संबंधित चिकित्सकों को कमीशन के तौर मोटी रकम मुहैया कराते है। यहीं नहीं लंबे समय से जिला महिला अस्पताल में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड भी मशीन खराब होने का हवाला देकर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

बोले मरीज, नाम सरकारी काम प्राइवेट जैसा
कोतवाली थाना क्षेत्र के सहरसपाली गांव निवासी मरीज अनिता यादव ने बताया कि अस्पताल में मशीन खराब होने से बुहत परेशानी का सामना करना पड़ता है। सहोदरा निवासी रागिनी सिंह ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय में आए दिन ऐसी समस्या बनी रहती है। यह केवल नाम का सरकारी अस्पताल है काम सब प्राइवेट है। चितबड़ागांव निवासी मंजू देवी ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय में केवल नाम का निशुल्क इलाज होता है, जिसके पास पैसा नहीं रहेगा उसका इलाज संभव ही नहीं है। सुखपुरा निवासी पूनम सिंह ने बताया कि भले ही सरकार लाख दावे कर ले स्वास्थ्य व्यवस्था वर्तमान में पूरी तरह से ध्वस्त है। हम जैसे गरीब मरीजों को पैसा देकर बाहर जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed